हमसे जुड़े

Follow us

16.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मुख्यमंत्री न...

    मुख्यमंत्री ने बजट के दौरान की गई घोषणाओं को पूरा कर निभाया वायदा

    Jaipur News
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    जयपुर, जोधपुर एवं कोटा में साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर मंजूर

    जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने जयपुर, जोधपुर एवं कोटा मेडिकल कॉलेजों में साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर स्थापित किए जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए इस हेतु आवश्यक फर्नीचर एवं उपकरणों के क्रय की मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार, यह सेंटर चिकित्सा महाविद्यालय/चिकित्सालय में उपलब्ध स्थान पर संचालित किए जाएंगे। प्रत्येक संस्थान के लिए 3 क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, 6 काउंसलर्स, 4 वार्ड बॉय/सिक्योरिटी गार्ड/अटेंडेण्ट तथा 2 मशीन विद मैन की सेवाएं अनुबंध पर लेने की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी।

    तटरक्षक मेडल से अलंकृत सैनिकों को भी मिलेगा लाभ | Ashok Gehlot

    प्रदेश में अब तटरक्षक मेडल से अलंकृत सैनिकों को भी राजस्थान शौर्य पुरस्कार (नकद पुरस्कार और भूमि अनुदान) नियम 1966 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा देय सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में आवश्यक स्वीकृति प्रदान की है। प्रस्ताव के अनुसार, राष्ट्रपति तटरक्षक मेडल (वीरता) धारकों को 6 लाख रुपए नकद एवं 25 बीघा सिंचित भूमि या भूमि के एवज में 25 लाख रुपए नकद दिए जाएंगे। इसी प्रकार, तटरक्षक मेडल (वीरता) धारकों को 30 हजार रुपए नकद एवं 25 बीघा सिंचित भूमि या भूमि के एवज में 25 लाख रुपए नकद राशि दी जाएगी। पदक धारकों को ये लाभ 26 जनवरी, 1990 से देय होंगे। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी।

    45 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में खोले जाएंगे कृषि संकाय

    मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विभिन्न जिलों के 45 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कृषि संकाय खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही, इन विद्यालयों में व्याख्याता (कृषि) के 45 पद सृजित किए जाने की भी स्वीकृति दी गई है। प्रस्ताव के अनुसार, प्रति विद्यालय व्याख्याता (कृषि) का एक पद सृजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट वर्ष 2021-22 में राज्य के विज्ञान संकाय वाले 600 राजकीय विद्यालयोें में कृषि संकाय खोले जाने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में 525 विद्यालयों में कृषि संकाय खोले जाकर व्याख्याता (कृषि) के 525 पद पूर्व में ही सृजित किए जा चुके हैं। Ashok Gehlot

    यह भी पढ़ें:– Tree Plantation : ऑकलैंड न्यूजीलैंड की साध संगत ने पर्यावरण संरक्षण को दिया बढ़ावा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here