हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश मुख्यमंत्री क...

    मुख्यमंत्री के पास विजीलेंस, ऊर्जा, खनन, आबकारी, कार्मिक, लोक संपर्क विभाग रहेंगे

    Charanjit Singh Channi sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सलाह और सिफारिश पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री के पास कार्मिक, विजीलेंस, आम प्रशासन, न्याय, कानूनी और वैधानिक मामले, सूचना एवं लोक संपर्क, पर्यावरण, खनन एवं भूविज्ञान, नागरिक उड्डयन, आबकारी, इनवेस्टमेंट प्रोमोशन, आतिथ्य, ऊर्जा एवं पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी विभाग रहेंगे। इसके अलावा किसी अन्य मंत्री को आवंटित न हुए विभाग भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे। इसी दौरान उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा के पास गृह मामले, सहकारिता और जेल विभाग रहेंगे, जबकि उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रक्षा सेवा कल्याण और स्वतंत्रता सेनानियों के विभाग आवंटित किए गए हैं।

    जानें किन्हें मिला पद

    कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा को स्थानीय निकाय , संसदीय मामले, मतदान और शिकायत निवारण विभाग आवंटित किए गए हैं तथा मनप्रीत सिंह बादल को वित्त, कराधान, शासन सुधार, योजना और कार्यक्रम क्रियान्वयन के विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा को ग्रामीण विकास एवं पंचायत, पशु पालन और डेयरी विकास ,अरुणा चौधरी को राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुखबिन्दर सिंह सरकारिया को जल संसाधन और आवास एवं शहरी विकास के विभाग आवंटित हुए हैं और राणा गुरजीत सिंह को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार सृजन और प्रशिक्षण, बागबानी और मृदा एवं जल संरक्षण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग को परिवहन मंत्रालय मिला

    श्रीमती रजिया सुल्ताना को जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास और प्रिटिंग और स्टेशनरी, श्री विजय इंदर सिंगला को लोक निर्माण और प्रशासनिक सुधार का जिम्मा सौंपा गया है। भारत भूषण आशु को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों का विभाग आवंटित किया गया है। रणदीप सिंह नाभा को कृषि और किसान कल्याण और खाद्य प्रसंस्करण का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि डॉ. राज कुमार वेरका को सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के विभाग आवंटित किए गए हैं।

    संगत सिंह गिलजियां को वन, वन्य जीव और श्रम का जिम्मा सौंपा गया है। परगट सिंह को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल और युवा मामले और एन.आर.आई. मामलों के विभाग आवंटित किए गए हैं। अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग को परिवहन और गुरकीरत सिंह कोटली को उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्यौगिकी और विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।