हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Haryana Ratio...

    Haryana Ration News: हरियाणा के इन जिलों में राशन लेने की तारीख बढ़ी, जानिये वजह

    Haryana Ration News
    Haryana Ration News: हरियाणा के इन जिलों में राशन लेने की तारीख बढ़ी, जानिये वजह

    Haryana Ration News: सिरसा/सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार की ओर से माह सितम्बर माह के लिए आवंटित राशन (गेहूं, चीनी व सरसों का तेल) के वितरण की अवधि आठ अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने सितंबर माह का राशन अभी तक प्राप्त नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि तक अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। इसमें गेहूं, चीनी और सरसों का तेल शामिल है। उन्होंने आमजन से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपना राशन अवश्य प्राप्त करें ताकि योजना का पूरा लाभ लिया जा सके।

    वहीं सोनीपत जिला खादय एवं आपूर्ति नियन्त्रक मनीषा मेहरा ने बताया की बीपीएल/एएवाई परिवारों को सितंबर माह मे दी जाने वाले आवश्यक वस्तुएं (गेहूॅ, चीनी व सरसों तेल) अब आठ अक्टूबर तक वितरित की जाएगी। मेहरा ने बताया कि सितंबर माह मे एईपीडीस, एससीएम पोर्टल व पोश मशीन का सॉफ्टवेयर अपडेट होने के कारण सितंबर माह में दी जाने वाली आवश्यक वस्तुओं का वितरण 15 सितंबर से शुरू हो सका। जिसके कारण राज्य में लाभार्थी वस्तुओं से वंचित रह गए। लाभार्थियों की सुविधा के लिए अब राशन वितरण की अवधि आठ अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।