हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश ‘Bhabhi...

    ‘Bhabhi Ji Ghar Par Hain’ के मलखान का निधन, दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते हुए बेहोश हो गए, फिर उठे ही नहीं

    मुंबई (एजेंसी)। प्रसिद्ध टीवी सीरियल Bhabhi Ji Ghar Par Hain में मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सूत्रों के अनुसार 41 वर्षीय दीपेश अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते हुए बेहोश हो गये, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ‘भाभीजी घर पर है’ टीम ने शुक्रवार को बयान जारी कर दीपेश को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बयान में कहा गया, ‘हमारे प्यारे दीपेश भान के आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा है। दीपेश भाभीजी घर पर हैं, के सबसे समर्पित अभिनेताओं में से एक और हमारे परिवार की तरह थे। वह सभी को बहुत याद आएंगे। उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दे। दीपेश, भाभीजी घर पर हैं, के अलावा ‘एफआईआर’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘मे आई कम इन मैडम’ जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में काम कर चुके हैंं। वह सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के संपर्क में रहते थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अंतिम पोस्ट दो दिन पहले की थी, जिसमें वह शो का एक डायलॉग बोलते हुए देखे जा सकते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here