हमसे जुड़े

Follow us

28.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home कारोबार Iran War Impa...

    Iran War Impact: ईरान युद्ध और घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

    Iran War Impact:
    Iran War Impact:

    Iran War Impact: मुंबई (एजेंसी)। घरेलू शेयर बाजारों में पिछले कुछ सप्ताह से जारी गिरावट के बीच आने वाले सप्ताह में एक बार फिर निवेशकों की नजर ईरान युद्ध की स्थिति पर रहेगी। इसके अलावा, आने वाले सप्ताह में कुछ प्रमुख आंकड़े भी आने वाले हैं। सोमवार 30 मार्च को फरवरी के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी होने हैं। पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद की तस्वीर बताने वाला मार्च का पहला वृहत आंकड़ा विनिर्माण पीएमआई का होगा जो 02 अप्रैल को जारी होगा। वाहनों की बिक्री के कंपनियों के अलग-अलग आंकड़े भी 01 और 02 अप्रैल को जारी किये जायेंगे। इन सभी कारकों का असर शेयर बाजारों पर दिखेगा।

    बीते सप्ताह गुरुवार को रामनवमी के अवकाश के कारण बाजार में चार दिन ही कारोबार हुआ। सोमवार और शुक्रवार को बड़ी गिरावट रही जबकि मंगलवार और बुधवार को लिवाली को जोर रहा। बीएसई का सेंसेक्स पिछले सप्ताह 949.74 अंक (1.27 प्रतिशत) लुढ़ककर शुक्रवार को 73,583.22 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी इस दौरान 294.90 अंक यानी 1.27 प्रतिशत टूटकर 22,819.60 अंक पर आ गया। मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव रहा। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.13 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.63 प्रतिशत गिरकर बंद हुए।

    सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 के शेयरों में साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी। बीईएल का शेयर सबसे अधिक पांच फीसदी टूटा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का 4.69 प्रतिशत, ट्रेंट का 4.64, भारतीय स्टेट बैंक का 3.62, एचडीएफसी बैंक का 3.10, टाइटन का 3.09 और अडानी पोर्ट्स का 2.01 प्रतिशत फिसल गया। टाटा स्टील का शेयर 1.75 प्रतिशत, आईटीसी का 1.72, मारुति सुजुकी का 1.70, एनटीपीसी का 1.29 और इंडिगो का 1.16 प्रतिशत गिर गया। आईसीआईसीआई बैंक, बजाज, फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनीलिवर, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और टीसीएस के शेयर भी नीचे बंद हुए। एलएंडटी में सबसे अधिक 3.82 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी दर्ज की गयी। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 2.22 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस का 1.68, इंफोसिस का 1.23, अल्ट्राटेक सीमेंट का 1.14 और सनफार्मा का 1.02 प्रतिशत ऊपर रहा। एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, इटरनल और एक्सिस बैंक के शेयर भी बढ़त में रहे।