हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    UP International Trade Show: ट्रेड शो में यूपी की विरासत और संस्कृति के साथ ऐतहासिक हुनर का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बना

    Greater Noida
    Greater Noida: ट्रेड शो में यूपी की विरासत और संस्कृति के साथ ऐतहासिक हुनर का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बना

    उद्यमियों का उत्साह हुआ दोगुना, वीकेंड पर अगले दो दिन और अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद | Greater Noida

    • बड़ी संख्या में जुटे बायर्स और कंज्यूमर्स, साढ़े तीन लाख लोग पहुंचे ट्रेड शो देखने
    • लेजर शो और खादी फैशन शो ने कार्यक्रम में खूब समां बांधा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को झूमने पर किया  मजबूर | Greater Noida

    ग्रेटर नोएडा (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एन्ड  मार्ट में धूम मचा रहे उत्‍तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का लोगों में खूब क्रेज दिख रहा है। यूपी की विरासत और संस्कृति के साथ ऐतहासिक हुनर का प्रदर्शन ट्रेड शो में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तीसरे दिन भी यहां भीड़ बढ़ती नजर आई। जोकि इस आयोजन की सफलता को दर्शाती है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गुड़गांव, गाजियाबाद फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि अन्य दूसरे शहरों व राज्यों के अलावा विदेशों से आने वाले बॉयर्स की भी काफी बड़ी संख्या में भीड़ देखने ट्रेड शॉन में को मिली। यहां बॉयर्स की अच्‍छी-खासी भीड़ देखकर कारोबारियों में भी काफी उत्साह बड़ा हुआ है। Greater Noida

    सफल हुआ ट्रेड शो, साढ़े तीन लाख लोग शो देखने पहुँचे

    तीसरे दिन करीब साढ़े तीन लाख लोग ट्रेड शो देखने पहुँचे। उम्‍मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार को और अधिक भीड़ जुटेगी, क्‍योंकि वीकंड होने की वजह से लोग छुट्टी का सदुपयोग करेंगे और अंतर्राष्‍ट्रीय ट्रेड फेयर में आकर अपने पंसदीदा उत्‍पादों की प्रदर्शनी देखेंगे। तीसरे दिन लेजर शो और खादी फैशन शो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की प्रस्तुति ने भी खूब समां  बांधा ।

     ट्रेड शो सफलता की और अग्रसर,लगातार बढ़ रही भीड़ | Greater Noida

    पिछले दो दिनों के मुकाबले शुक्रवार को मेले में अधिक भीड़ देखने को मिली। यहां प्रदर्शनी के अलावा हो रहे अन्‍य कार्यक्रम भी लोगों को खूब भा रहे हैं, जिनमें संगीत और फैशन शो से जुड़े हुए कार्यक्रम शामिल हैं। वहीं यहां आयोजित हो रहे नॉलेज सेशन उधमियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें यहां आसानी से देशी और विदेशी बॉयर्स मिल रहे हैं, जिससे कारोबारियों का उत्साह काफी बढ़ा हुआ है। लोगों द्वारा वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। शिक्षा, संस्कृति, कल्चर से लेकर दूसरे तरह के स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है। साज-सज्‍जा से लेकर गारमेंट के उत्‍पादों को भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

    ‘ट्रेड शॉन में उत्तर प्रदेश के उत्तम व उद्यम प्रदेश’ बनने की दिख रही झलक

    इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपीआईटीएस  में उत्तर प्रदेश के  ‘उत्तम व उद्यम प्रदेश’ बनने की पूरी झलक नजर आ रही है। औधोगिक और स्‍टार्टअप के पटल पर प्रदेश किस तरह से दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की कर रहा है, इस बात की  तस्दीक न केवल यह ट्रेड शो  कर रहा है, बल्कि यहां लगातार जुट रही लोगों की भीड़ भी कर रही है। इस दौरान सीएम योगी के विजन में बनीं सेक्टोरल पॉलिसीज पर भी खूब फोकस किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न तरह के नॉलेज सेशन आयोजित किए जा रहे हैं।

    यूपी का निर्यात  पिछले वित्तीय में 20.57 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंचा: राकेश सचान

    फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (एफआईईओ)  के जरिए  आयोजित नेविगेटिंग द -ग्लोबल मार्केट प्‍लेस : पोटेंशियल, चैलेंज एंड स्ट्रेटेजीज फॉर इंडियन एक्सपोर्ट विषय पर आयोजित सेशन में प्रदेश सरकार के माइक्रो, स्‍मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज, खादी एंड विलेज इंडस्‍ट्रीज, हैंडलूम एंड टेक्सटाइल मंत्री राकेश सचान ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में प्रदेश के निर्यात ने 20.57 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को छू लिया था। कहा कि वृद्धि का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा हमारे एमएसएमई के प्रयासों का कारण है। उन्होंने कहा की यह एमएसएमई महत्वपूर्ण  उपलब्धि  है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी रचनात्मकता और लचीलेपन का लाभ उठाते हैं।

    यूपी 2025 तक वन  ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रतिबद्ध:नंदी

    इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड एक्‍सपोर्ट प्रमोशन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि प्रदेश में कई बेहतरीन कारीगर और निर्माता हैं, जिनकी शिल्पकला को दुनिया भर में मान्यता मिली है। कहा कि एक जिला, एक उत्‍पाद पहल ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक जिला अपनी अनूठी शक्तियों का उपयोग हमारी अर्थव्यवस्था में योगदान देने में हो रहा है, इसमें स्थानीय उद्योगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, 2025 तक उत्तर-प्रदेश वन  ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए पूर्ण तरीके प्रतिबद्ध है।

    खादी फैशन शो  झलक देख दर्शकों ने बजाई ताली | Greater Noida

    यहां आयोजित खादी फैशन शो में यूपी की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। लोगों ने प्रदेश की इस समृद्ध सांस्कृतिक झलक को देखने में काफी रुचि दिखाई। शानदार साड़ियों से लेकर अन्य परिधानों का खूबसूरत प्रदर्शन यहां आई भीड़ को खूब भाया।

    हुनरमंद युवाओं के कौशल का हुआ लाइव प्रदर्शन

    इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कौशल विकास मिशन का निरीक्षण किया। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह आयोजन युवाओं को योजनाओं की जानकारी देता है और उन्हें अपने भविष्य को संवारने का एक बेहतर मंच प्रदान करता है। कौशल विकास मिशन के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकों में दक्षता हासिल करने का अवसर मिल रहा है, जिससे वे बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। ट्रेड शो के दौरान कौशल विकास पवेलियन में प्रदेश के हुनरमंद युवाओं ने विभिन्न विशिष्ट कौशलों का लाइव प्रदर्शन किया गया। Greater Noida

    यह भी पढ़ें:– UP Metro News: यूपी के इन शहरों को आपस में जोड़ेगी ये नई मेट्रो, बनेंगे 11 नए स्टेशन, आसमान छूने लगे …

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here