हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डंपर ने कार क...

    डंपर ने कार को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत

    Dumper Hit The Car sachkahoon

    हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। जींद रोड़ स्थित ढाणी चद्दरपुर के समीप रविवार सुबह सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंच दंपत्ति के शवों को अपने कब्जे में लेकर मृतक के ताऊ हरकेश की शिकायत पर अज्ञात डंफर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व गैर इरातन हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद चालक अपने डंपर (Dumper Hit The Car) को घटनास्थल पर छोड़ मौके से फरार हो गया।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरा निवासी 32 वर्षीय रामदिया अपनी पत्नी 30 कविता के साथ कार में सवार होकर जींद दवाई लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही उनकी कार ढाणी चद्दरपुर के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे एक डंपर (Dumper Hit The Car) ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। और कार में सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को राहगीरों ने कार से निकालकर उपचार हेतु नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक रामदिया खेती बाड़ी करता था और वह अपने पीछे वृद्ध माँ और 11 वर्षीय पुत्र छोड़ गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here