हमसे जुड़े

Follow us

33.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Haryana Punja...

    Haryana Punjab Weather: हे भगवान, हरियाणा-पंजाब में कब निकलेगी धूप, मौसम विभाग ने दे दी जानकारी

    Haryana Punjab Weather
    Haryana Punjab Weather: हे भगवान, हरियाणा-पंजाब में कब निकलेगी धूप, मौसम विभाग ने दे दी जानकारी

    नई दिल्ली/चंडीगढ़/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana Punjab Weather: हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत वर्तमान में शीत लहर व कोहरे की मार झेल रहा है। मैदानी इलाकों में पंजाब का बठिंडा हरियाणा का नारनौल जिला सबसे ठंडे रहे। भठिंडा में जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान मौसम आमजन के लिए जहां मुश्किल पैदा कर रहा है। वहीं फसलों के लिए यह मौसम उपयुक्त बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें:–Punjab Winter Holidays: पंजाब सरकार ने बच्चों की कर दी मौज, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेहूं अनुभाग के कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि जितने ज्यादा दिनों तक कोहरा छाया रहेगा गेहूं का उत्पादन उतना ही ज्यादा होगा। दिल्ली में पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और इस हफ्ते इसमें हल्की गिरावट के साथ सूखी ठंड बनी रहने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1-2 डिग्री कम रह सकता है, लेकिन शीतलहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने की संभावना कम आंकी जा रही है। लेकिन इस दौरान 9 जनवरी तक हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में घने कोहरे का अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 8 से 10 जनवरी के बीच साफ आसमान यानी धूप निकले की संभावना जताई गई है, और रात में तेज विकिरणीय शीतलन के चलते दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।

    हालांकि, हिमालयी भाग में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ न होने से बारिश के आसार नहीं हैं और ठंड शुष्क बनी रहेगी। भारत मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई और कुछ स्थानों पर यह आगे भी बनी रह सकती है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 7 जनवरी तक रात/सुबह के समय घना से अति घना कोहरा बना रह सकता है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर प्रभाव पड़ सकता है और दिन के तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ी रह सकती है।

    राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी है, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे जाने की संभावना जताई गई है। राज्य के उत्तरी हिस्सों में घने कोहरे के साथ सुबह-शाम की ठंड और अधिक महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप के बावजूद तेज सर्द हवा चलने की संभावना बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बीते दिनों 3 डिग्री के आसपास तक पारा लुढ़क चुका है और 2-3 डिग्री की और गिरावट की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर 8 जनवरी तक घना कोहरा, कुछ इलाकों में ठंडा दिन व शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है। Haryana Punjab Weather