हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home चंडीगढ़ मोहाली को विश...

    मोहाली को विश्वकप की मेजबानी से बाहर करना राजनीति से प्रेरित : मीत हेयर

    Barnala News
    Meet Hayer: लोकसभा सदस्य मीत हेयर ने संसद में सड़क हादसों का मुद्दा उठाया

    मोहाली (सच कहूँ/एमके शायना)। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर (Meet Hayer) ने मोहाली को विश्वकप 2023 की मेजबानी से बाहर करने के फैसले को राजनीतिक कारणों से प्रेरित बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार यह भेदभाव का मुद्दा बीसीसीआई के समक्ष उठाएगी। Mohali News

    हेयर ने मंगलवार को कहा कि इस वर्ष अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप-2023 के लिए आज जारी कार्यक्रम में मेजबान शहरों की सूची से पंजाब को बाहर करना खुला भेदभाव है क्योंकि पीसीए स्टेडियम मोहाली के निर्माण के बाद यह पहली बार है कि विश्व कप भारत में आयोजित किया जा रहा है और मोहाली में कोई मैच नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि 1996 और 2011 में विश्व कप सेमीफाइनल मोहाली में खेले गए थे, लेकिन इस बार एक भी लीग मैच की मेजबानी नहीं मिली। उद्घाटन और फाइनल मैच के अलावा अहमदाबाद को भारत-पाकिस्तान मैच की भी मेजबानी मिली है। Mohali News

    उन्होंने कहा कि पीसीए स्टेडियम मोहाली न केवल भारत के शीर्ष पांच स्टेडियमों में से एक है बल्कि दुनिया के चुनिंदा स्टेडियमों की सूची में भी आता है। क्रिकेट प्रेमियों की पहली पसंद मोहाली को मेजबान सूची से बाहर करना राजनीति से प्रेरित है। पंजाब के साथ हुए इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार यह भेदभाव का मुद्दा बीसीसीआई के समक्ष उठाएगी।

    खेल मंत्री ने कहा कि जहां एक ओर मोहाली में एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है वहीं दूसरी ओर शहर में टीमों के ठहरने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और पर्याप्त होटल भी हैं। मोहाली में मैच आयोजित होने से खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलना था तथा खेलों से जुड़े देश और विदेश के पर्यटकों ने पंजाब आना था, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलती।

    यह भी पढ़ें:– Income Tax: मंदिरों और अस्पतालों में दान करने के बदले नियम, जानें क्या हैं नए नियम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here