हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मृतका के परिव...

    मृतका के परिवार ने शव एंबुलेंस में रखकर किया चक्का जाम

    Sangrur News
    Sangrur News: रोड़ जाम करते मृतका के परिजन।

    लड़की के पति और सास को गिरफ्तार करने की मांग | Sangrur News

    सुनाम उधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala News: स्थानीय सिविल अस्पताल के सामने मृतक लड़की के परिवार ने पुलिस द्वारा उसके परिवारजनों और सास के खिलाफ धाराओं में वृद्धि और उनकी गिरफ्तारी को लेकर शव को एंबुलेंस में रखकर रोड जाम किया और नारेबाजी की। Sangrur News

    इस अवसर पर मृतक लड़की अमनजोत कौर के पिता ने बताया कि नौ वर्ष पूर्व उसका विवाह गगनदीप सिंह से हुआ था। गगनदीप सिंह का किसी अन्य लड़की के साथ संबंध थे और वह उसकी बेटी को परेशान करता था। 15 अक्टूबर को वह उसकी पुत्री को डीएमसी ले गया, जहां उसे भर्ती कराया गया और अब उसकी मृत्यु हो गई। मृतका के परिजनों ने इस मामले में धाराओं में वृद्धि और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। Sangrur News

    इस मामले पर थाना प्रभारी प्रतीक जिंदल ने बातचीत के दौरान कहा कि वे पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं और उनके द्वारा दर्ज बयान के आधार पर ही मामला दर्ज किया गया है। वे किसी भी दोषी को नहीं बख्शेंगे। Sangrur News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here