हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा परिवार सोया र...

    परिवार सोया रहा, घर से लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर गए चोर

    Thieves sachkahoon

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हिसार के गाँव ईशरहेडी ढाणी (खेदड़) में चोर (Thieves) रात को साढ़े 3 लाख रुपए से ज्यादा के जेवरात चुरा ले गए। चोर खिड़की तोड़ कर अंदर घुसे और चोरी कर निकल गए। परिवार के सदस्य सुबह सो कर उठे तो वारदात का पता चला। सूचना के बाद थाना बरवाला पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची। छानबीन कर चोरों के बारे में सबूत जुटाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।

    ईशरहेडी ढाणी (खेदड़) निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह गांव से बाहर खेतों में बनी अपनी ढाणी में परिवार के साथ रहता है। रात को वे घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद कर सो गए थे। सुबह जागे तो पता चला कि घर में चोरी (Thieves) हो गई है। चोरी की सूचना थाना बरवाला पुलिस को दी तो एसआई सुरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। बलजीत ने पुलिस को बताया कि वीरवार रात को चोर उसके घर में पीछे की तरफ लगी खिड़की को तोड़ कर अंदर घुसे थे।

    इसके बाद उन्होंने पूरा घर छान मारा। परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, लेकिन चोरों (Thieves) के आने की भनक किसी को नहीं लगी। चोर अलमारी का ताला तोड़कर 2 तोला सोने कि चेन, एक तोला का मंगलसूत्र, 3 ग्राम की गले की तबीजी, 2 जोड़ी कानों के कुंडल 10 ग्राम, 4 ग्राम की नथ, 2 दो जोड़ी कानों की बाली, 1 तोला दो महिला अंगूठी, 10 तोले की चांदी की पाजेब, एक जोड़ी चांदी कि कुंडली, एक चांदी का रुपया, 1 जोड़ी चांदी के घुंगरू चोरी करके ले गये। थाना बरवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here