हमसे जुड़े

Follow us

22.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश गोण्डा के खरग...

    गोण्डा के खरगूपुर में छप्पर में लगी आग, मां-बेटे की झुलसने से मृत्यु

    Fatehabad News
    सांकेतिक फोटो

    गोण्डा (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के खरगूपुर क्षेत्र में छप्पर में आग लगने से सोते समय एक महिला और उससे मासूम बेटे की झुलसने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात निधिनगर गांव के बलवंत नगर निवासी पिंगल राजभर परिजन रात के समय गेहूं काटने के लिए खेत पर चले गए थे। घर पर उनकी बेटी प्रभावती (25) अपने डेढ़ साल के बेटे रंजीत के साथ छप्पर में सो रही थी। अचानक छप्पर में आग लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गये। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पति से अनबन होने के कारण प्रभावती अपने मायके में ही रह रही थी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।