हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Indian Railwa...

    Indian Railways News: इंतजार की घड़ियां खत्म, कल से हिसार से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी पहली सीधी ट्रेन

    Indian Railways News
    Indian Railways News: रेल सफर में मिलेगा अपनी पसंद का खाना

    हिसार (सच कहूँ/श्याम सुन्दर सरदाना)। Hisar to Chandigarh Train: हरियाणा के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ने वाला है। दरअसल शनिवार 17 मई, 2025 को हिसार से चंडीगढ़ और सातरोड से गुरुग्राम के लिए दो नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह कार्यक्रम दोपहर 1.30 बजे हिसार रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा। विधायक सावित्री जिंदल और कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल संयुक्त रूप से दोनों ट्रेनों को रवाना करेंगे। यह पहल हरियाणा विशेष रूप से हिसार के लिए एक अहम उपलब्धि है। हरियाणा बनने के बाद पहली बार हिसार को अपनी राजधानी चंडीगढ़ से सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। Indian Railways News

    सावित्री जिंदल व नवीन जिंदल की मेहनत लाई रंग | Indian Railways News

    हिसार से चंडीगढ़ सीधी ट्रेन सेवा की यह सौगात के पीछे सावित्री जिंदल और नवीन जिंदल की लगातार कोशिशें और एड़ी-चोटी का जोर शामिल रहा है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय के सामने इस मांग को बार-बार प्रमुखता से उठाया। आज उनकी यह मेहनत रंग ला रही है। उनकी यह प्रतिबद्धता आज पूरे हिसार और हरियाणा के लिए एक बड़ा योगदान रहा है।

    हिसार से चंडीगढ़ की दूरी होगी कम | Indian Railways News

    विधायक सावित्री जिंदल ने कहा है कि यह सिर्फ एक रेल सेवा नहीं, बल्कि हिसार के सपनों को राजधानी से जोड़ने वाली कड़ी है। हमने लंबे समय से इस दिन का इंतजार किया है। वहीं, सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि इस रेल लिंक से हिसार और चंडीगढ़ के बीच न केवल दूरी कम होगी, बल्कि शिक्षा, चिकित्सा और व्यापार के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे। हिसार के लोगों में भी खुशी है. ट्रेन से लाखों लोगों को लाभ होगा।

    यह भी पढ़ें:– Haryana Highway News: हरियाणा के इन गांवों की जमीनों के दाम छुएंगे आसमान, जल्द बनेंगे नए फोरलेन हाईव…