MS Dhoni Birthday: पहले ऐसे भारतीय कप्तान, जिसने पाकिस्तानी राष्ट्रपति तक की नहीं सुनी

MS Dhoni Birthday
MS Dhoni Birthday: पहले ऐसे भारतीय कप्तान, जिसने पाकिस्तानी राष्ट्रपति तक की नहीं सुनी

Mahendra Singh Dhoni Birthday: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा नाम जो हमेशा याद किया जाएगा—महेंद्र सिंह धोनी। शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले धोनी को यूं ही “कैप्टन कूल” नहीं कहा जाता, क्योंकि मैदान पर चाहे कितना भी दबाव क्यों न हो, उनके चेहरे पर कभी तनाव नहीं दिखता। लेकिन इस शांति के पीछे एक तेज़ और रणनीतिक सोच काम करती थी, जिसने भारत को कई बार हार के मुहाने से जीत दिलाई। MS Dhoni Birthday

धोनी भारतीय क्रिकेट के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने देश को दो विश्व कप खिताब (2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप) दिलाए। इसके अलावा, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल का विजेता बनाया। उनकी कप्तानी में भारत लगातार 18 महीने तक टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बना रहा।

महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ष 2007 से 2018 तक तीनों प्रारूपों में भारत की कप्तानी करते हुए 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिनमें से भारत ने 178 मुकाबले जीते। वर्ष 2019 में उन्हें आईसीसी की वनडे और टी20 टीम ऑफ द डिकेड में स्थान मिला और 2024 में ‘आईसीसी हॉल ऑफ फेम’ में उनका नाम शामिल हुआ। MS Dhoni Birthday

धोनी के प्रशंसक केवल भारत तक सीमित नहीं रहे। वर्ष 2006 में पाकिस्तान दौरे के दौरान उनके लंबे बालों की चर्चा पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ तक पहुंच गई थी। एक पुरस्कार समारोह में उन्होंने धोनी से कहा, “आपके बाल बहुत अच्छे हैं, इन्हें मत कटवाइए।” हालांकि, धोनी ने वर्ष 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बाल कटवा लिए, और फिर कभी उस अंदाज़ में नहीं दिखे।

धोनी की क्रिकेट समझ और जोखिम लेने की क्षमता भी उन्हें अलग बनाती है

धोनी की क्रिकेट समझ और जोखिम लेने की क्षमता भी उन्हें अलग बनाती है। 2007 टी20 विश्व कप फाइनल में आखिरी ओवर के लिए जोगिंदर शर्मा को गेंद सौंपना या 2011 विश्व कप फाइनल में खुद को युवराज सिंह से ऊपर भेजकर बल्लेबाज़ी करना, ऐसे कई फैसलों में उनकी सूझबूझ और किस्मत दोनों ने साथ निभाया।

धोनी ने दिसंबर 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 4,876 रन, 6 शतक, और 33 अर्धशतक बनाए। 350 वनडे मैचों में उनके नाम 10,773 रन दर्ज हैं। श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन की पारी आज भी क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में ताज़ा है। वहीं, 98 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 1,617 रन बनाए।

अपने शानदार प्रदर्शन के लिए धोनी को आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2008 और 2009), मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, पद्म श्री, और पद्म भूषण जैसे उच्च सम्मान मिल चुके हैं। उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। MS Dhoni Birthday

IND vs ENG 2nd Test: दोहरे शतक के बाद क्यों रो दिए शुभमन गिल?