हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान खेजड़ी बचाओ आं...

    खेजड़ी बचाओ आंदोलन में कूदा सर्व समाज, बिश्नोई समाज साधु, 400 पुरुष महिलाएं आमरण अनशन पर

    Bikaner News
    Bikaner News: खेजड़ी बचाओ आंदोलन में कूदा सर्व समाज, बिश्नोई समाज साधु, 400 पुरुष महिलाएं आमरण अनशन पर

    बीकानेर (सच कहूँ न्यूज़)। Bikaner News: 2 फरवरी को बीकानेर में पर्यावरण और खेजड़ली कटाई के विरोध में इतिहास का पहला आंदोलन शुरू हुआ, जिसमें सर्व समाज के लोग लाखों की भीड़ में जुटे। इस आंदोलन में बिश्नोई समाज के 15 साधु संतों सहित 400 पुरुष महिलाओं सहित ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे हैं।

    बिश्नोई समाज का आमरण अनशनकारी बीकानेर पब्लिक पार्क में बिश्नोई धर्मशाला के आगे महा पड़ाव पर हजारों लोग दूसरे दिन बैठे है। पहले दिन पॉलिटेनिक कॉलेज ग्राअंड में लोग इकठ्ठे हुए और प्रदर्शन किया, जहां एक लाख से ज्यादा पर्यावरण प्रेमी बिश्नोई समाज के लोग इकठ्ठे हुए। Bikaner News

    इसमें आचार्य सच्चिदानंद, आचार्य रामाचार्य के साथ 13 अन्य संत शामिल हैं

    बताया तक रहा है कि इस आंदोलन को वसुंधरा राजे, सचिन पायलट ने भी जबरदस्त जनसमर्थन दिया। बार एसोसिएशन बीकानेर के पदाधिकारी भी धरनास्थल पर पहुंचे। हरि कीर्तन, लोकगीत गा रहे है सैकड़ों आंदोलनकारी, 363 पर्यावरण संतों के साथ आमरण अनशन पर बैठे हैं।

    यह भी पढ़ें:– अलीपुर में नाला बंद होने से जलभराव, ग्रामीणों ने लगाए आरोप