हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा यूथ वीरांगना ...

    यूथ वीरांगना संस्था सदस्यों के कार्यो की आमजन ने की सराहना

    Youth Veerangana Sanstha sachkahoon

    सैंकड़ों कार्य कर यूथ वीरांगना संस्था द्वारा लोगों को पहुंचाया जा रहा लाभ

    सचकहूँ/लाजपतराय, रादौर । कोरोना महामारी से बचने के लिए प्रशासन के साथ अनेक सस्थाएं लोगों को जागरूक रही हैं ओर महामारी से बचने के लिए मॉस्क व सैनिटाईजर का प्रयोग करने के लिए आमजन को प्रेरित कर रही हैं। ऐसे ही यूथ वीरांगना संस्था (Youth Veerangana Sanstha) की सदस्यों ने रादौर बसस्टेंड के साथ-साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को हजारों मॉस्क वितरित कर उन्हें मॉस्क पहनने बारे जागरूक किया। वहीं आमजन ने भी यूथ वीरांगना संस्था की सदस्यों के इस कार्य की सराहना की। ओर कहा कि घर से निकलने से पूर्व हर व्यक्ति को मास्क लगाकर ही जाना चाहिए। महामारी से बचने का मुख्य साधन मास्क व वैक्सीनेशन हैं जो महामारी को फैलने से रोकेगा।

    संस्था द्वारा सिलाई सेंटर खोल महिलाओं को बनाया जाता हैं आत्मनिभर

    इस अवसर पर संस्था की सदस्य अलका बकाना ने बताया कि वह करीब दसकों से यूथ वीरांगना संस्था से जुड़ी हैं। उनकी यह संस्था एक रजिस्ट्रड संस्था हैं संस्था की सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों की मदद करना जैसे गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग करना, निर्धन बच्चों को पढ़ाना व उन्हें किताबें व स्टेशनी का सामान मोहैया करवाना। वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई सेंटर खोलकर सिलाई सिखाना।

    संस्था की ओर से ये कार्य गांवों व शहर हर जगह किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था (Youth Veerangana Sanstha) की सदस्यों द्वारा आज रादौर बस स्टैंड पर मॉस्क वितरण किए गए। इस अवसर पर लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि मास्क पहनना जरूरी ताकि महामारी से सुरक्षित रहें।ओर हाथों को बार-बार सैनिटाईज करें। सभी अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहकर ही सुरक्षित रह सकते हैं।

    स्थानीय निवासियों ने संस्था सदस्यों की सराहना

    वहीं रादौर निवासी प्रेमचंद ने कहा कि यूथ वीरांगना संस्था (Youth Veerangana Sanstha) का बेहतर प्रयास हैं। बीमारी से बचाव व कोरोना महामारी से छूटकारा जरूरी हैं। उन्होने बताया कि वे वैक्सीन के तीनों टीके लगवा चुकें हैं और अब वे मास्क लगाना भी लगातार जारी रखेंगे। इस अवसर पर संगीता सैनी, अलका मैहता, लता काम्बोज, इंदू वर्मा, उमा काम्बोज, बलविन्द्र कौर, सुनीता रानी, पूजारानी, मनीषा देवी आदि।

    14 रादौर 1,2,3-यूथ वीरांगना संस्था द्वारा वितरण मॉस्क लगाते आमजन व बैनर लगाकर मॉस्क वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करती संस्था की सदस्या।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here