हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Fire: रीपर से...

    Fire: रीपर से निकली चिंगारी से लगी आग, फाने जलकर राख

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: गांव जुरासी में फानो में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी।

    फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पाया काबू, 40 एकड़ फाने जले | Kurukshetra News

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Kurukshetra News: गांव जुरासी खुर्द में रीपर से निकली चिंगारी से आग लगने से खेतों में खड़े फाने जल गए। जानकारी देते हुए सरपंच राव वीरेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों में रीपर से कार्य किया जा रहा था, अचानक रीपर से चिंगारी निकली और देखते ही देखते खेतों में खड़े फानों में आग लग गई। किसानों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। लेकिन इससे पहले की आग बुझाई जाती तब तक 40 एकड़ से ज्यादा खेतों में खड़े फाने जल चुके थे।

    यह भी पढ़ें:– पोस्त तस्करी के दो दोषियों को एक-एक साल का कठोर कारावास

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here