हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ छेड़छाड़ घटनाओं...

    छेड़छाड़ घटनाओं की रोकथाम के लिए लिया जाएगा मनोविज्ञान का सहारा

    Government Management for Women

    पहली से आठवीं के शिक्षकों को मिलेगा मनोविज्ञान का विशेष प्रशिक्षण

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना घटित होती रहती है। ऐसी बढ़ती घटनाओं से शिक्षा विभाग सचेत हो गया है। जिसको लेकर सरकारी स्कूलों में सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अब शिक्षकों को सुरक्षा को लेकर विशेष तौर पर जानकारी दी जाएगी। शिक्षकों को मनोविज्ञान के तौर तरीके भी बताए जाएंगे। विभाग पहली से आठवीं कक्षा के शिक्षकों को
    प्रशिक्षण मिलेगा।

    कई स्कूलों में नहीं है सीसी कैमरे

    जिले में 850 सरकारी स्कूल हैं। जिनमें बहुत से स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। स्कूलों में सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए अध्यापकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा की जिम्मेवारी शिक्षकों के हाथ में होगी। स्कूल में छात्राओं की जो भी समस्या होगी। छात्राएं अपनी समस्या शिकायत पेटी या शिक्षकों को बताएंगी। इसके बाद समय पर शिकायतों का निदान किया जाएगा। विभाग के उच्च अधिकारियों को भी छात्राओं की शिकायतों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। इसी के साथ स्कूल में रजिस्टर के अंदर भी छात्राओं की शिकायतों का रिकार्ड रखा जाएगा।

    पुलिस का भी लिया जाएगा सहयोग

    स्कूलों में अगर कहीं पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना होती है। उसके बारे में स्कूल प्रशासन द्वारा पुलिस को अवगत करवाया जाएगा। जिससे पुलिस कर्मचारी संबंधित स्कूल के आसपास ऐसी घटनाओं पर नजर रख सके। वहीं छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को पुलिस सबक सीखा सके। वहीं स्कूल प्रशासन द्वारा जगह जगह पुलिस हेल्पलाइन नंबर लिखने का काम करेगा। वहीं पुलिस के हेल्प लाइन नंबर के बारे में छात्राओं को अवगत करवाया जाएगा।

    ‘‘सरकारी स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिसको लेकर स्कूलों में तैनात शिक्षकों को जानकारी दी जाएगी।
    -बूटाराम, जिला परियोजना अधिकारी, सरसा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here