हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विधानसभा में ...

    विधानसभा में उठा पिहोवा पटियाला रोड की खस्ता हालत का मुद्दा

    Kurukshetra News
    Pehowa News: विधानसभा में उठा पिहोवा पटियाला रोड की खस्ता हालत का मुद्दा

    मुख्यमंत्री ने दिया छह महीने में नवीनीकरण का आश्वासन | Kurukshetra News

    पिहोवा (सच कहूँ/जसविंद्र)। Pehowa News: कांग्रेस विधायक मनदीप चट्ठा ने विधानसभा में तीन राज्यों को जोड़ने वाले पटियाला रोड का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क को टूटे कई साल हो चुके हैं। लेकिन भाजपा के पार्ट वन और टू के बाद अब नायब सरकार में भी इस पर कोई काम नहीं हुआ। विधायक मनदीप चट्ठा ने कहा कि विधानसभा में आवाज उठाते हुए कहा कि पटियाला पिहोवा कुरुक्षेत्र यमुनानगर रोड पंजाब, हरियाणा और यूपी को जोड़ता है। Kurukshetra News

    पंजाब सीमा में देवीगढ़ से आगे ये बेहतर हालत में है, लेकिन गांव ट्यूकर से भट्ट माजरा तक हरियाणा की सीमा में इस सड़क की हालत बहुत खराब है। यह सड़क पिहोवा वासियों के लिए पंजाब जाने का और पंजाब से यात्रियों का पिहोवा आने जाने का मुख्य मार्ग है। गहरे खड्डों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। जिनमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। साथ ही इस पर बोधनी, बोढ़ा, कलसा, ट्यूकर, जरासी सहित दर्जनों गांव इस हलके के लगते हैं। ये सड़क व्यापारियों और यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। Kurukshetra News

    चट्ठा ने हरियाणा विधानसभा सत्र में इस सड़क के नवीनीकरण की मांग उठाई है। जिस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आश्वासन दिया है कि अगले छह महीने में प्रदेश की सभी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। विधायक मनदीप चट्ठा ने उम्मीद जताते हुए कहा कि अगले 6 महीने में नवीनीकरण होगा तो कुरुक्षेत्र पिहोवा और कुरुक्षेत्र पटियाला रोड भी इसमें शामिल होगा। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– Summer Home Decor Idea: गर्मियों के हिसाब से अब घर के इंटीरियर में करें बदलाव