हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जहानपुरा में ...

    जहानपुरा में गौ-चरान की भूमि को कराया कब्जामुक्त

    Kairana News
    Kairana News: जहानपुरा में गौ-चरान की भूमि को कराया कब्जामुक्त

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: राजस्व टीम ने गांव जहानपुरा में पहुंचकर गौ-चरान की करीब पचास मीटर भूमि को कब्जामुक्त करा दिया है। टीम ने भूमि पर किये गए अवैध निर्माण को भी गिरा दिया। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में गांव जहानपुरा में पहुंची। जहां पर टीम ने गौ-चरान की सरकारी भूमि पर किये गए अवैध कब्जे को हटवाने की कार्यवाही शुरू की। Kairana News

    कब्जाधारी द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा करके चहारदीवारी निर्मित की जा रही थी, जिसे टीम ने मजदूर आदि लगाकर गिरा दिया। टीम ने कब्जाधारी को सरकारी भूमि पर पुनः कब्जा करने पर सख्त कार्यवाही के लिए चेताया है। इस दौरान हलका लेखपाल व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं, एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज का कहना है कि गांव जहानपुरा में गौ-चरान की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसे टीम भेजकर हटवा दिया गया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– New Railway Line: बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन के 324 किमी दोहरीकरण को मिली मंजूरी, 4500 करोड़ की लागत से होगा काम