हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चाकुओं से हमल...

    चाकुओं से हमला करके घायल करने का आरोप

    Kairana
    Kairana : चाकुओं से हमला करके घायल करने का आरोप

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana: मोहल्ला आलखुर्द निवासी एक व्यक्ति ने सगे भाइयों समेत चार लोगों पर अपने भाई को चाकुओं से हमला करके गम्भीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। Kairana

    कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द निवासी मुकीम ने कोतवाली पुलिस को शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि विगत शुक्रवार को रात्रि करीब दस बजे उसका भाई नदीम अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान मोहल्ले के ही दो सगे भाइयों समेत चार लोग चाकुओं से लैस होकर घर में घुस आए तथा उसके भाई नदीम को घर से बाहर खींचकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके भाई को चाकुओं से प्रहार करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Kairana

    यह भी पढ़ें:– कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here