हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बहुचर्चित करो...

    बहुचर्चित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मास्टर माइंड को किया काबू

    Fatehabad News
    Fatehabad News: बहुचर्चित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मास्टर माइंड को किया काबू

    2934 लोगों की आईडी लगाकर की 80 करोड़ की धोखाधड़ी

    फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Fatehabad News: आर्थिक अपराध शाखा फतेहाबाद ने रतिया के बहुचर्चित करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी के मामले में मुख्य मास्टरमाइंड आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान डॉ. सुखदेव सिंह निवासी सहनाल के रूप में हुई है। Fatehabad News

    जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि पुलिस ने इस बारे में 16 अप्रैल को सहनाल निवासी अमरीक सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार गांव सहनाल के ही डॉ. सुखदेव सिंह ने अपने पिता के नाम से शीशपाल फ्रंट लाइन कंसल्टेंसी एंड सर्विसेज प्रा. लि. के नाम से कंपनी बना रखी है और एक महीने में लोगों को दोगुना रुपये करने का लालच देकर धोखाधड़ी कर लोगों के पैसे लगवा रहा है। पुलिस को शिकायत मिलते ही तुरंत कार्यवाही करते हुए बीती16 अप्रैल को विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर रतिया में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में बीती 5 मई 2025 को आरोपी बलिन्दर कुमार उर्फ बिन्नु व जसवंत सिंह उर्फ शीरा निवासी सहनाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। Fatehabad News

    उन्होंने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस टीम ने इस मामले में मुख्य मास्टरमाइंड डॉ. सुखदेव सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने यह कंपनी लोगों को रुपये दोगुने का लालच देकर फ्रॉड किया है और उसने अपनी कंपनी में करीब 2934 लोगों की आईडी लगाकर करीब 80 करोड़ रुपये का फ्रॉड कर रुपये कमाए है। आरोपी एक आईडी लगाने के 5 हजार से 1 लाख रुपये लेता था। आरोपी को कोर्ट मे पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान धोखाधड़ी से कमाए रुपयों के बारे पता किया जाएगा तथाअन्य संलिप्त आरोपियों की भी तलाश की जाएगी। Fatehabad News

    यह भी पढ़ें:– सिंचाई विभाग के कामों के लिए नेशनल पार्क सेंचुरी एरिया के समीप पंचायती जमीन से नहीं होने दिया जाएगा पत्थर का अवैध खनन, पंचायत ने डाला प्रस्ताव