हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मरकर भी जिन्द...

    मरकर भी जिन्दा रहेंगी इस देहदानी की यादें!

    Body Donation
    मरकर भी जिन्दा रहेंगी इस देहदानी की यादें!

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हनुमानगढ़ जिले के गांव फतेहगढ़ गोदारावास निवासी संपूर्ण सिंह इन्सां के सचखंडवासी होने पर परिजनों ने देहदान का अनुकरणीय कार्य किया है। चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान करने पर ब्लॉक सहजीपुरा के डेरा सच्चा सौदा से इस परिवार की सभी ग्रामीण प्रशंसा कर रहे है। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार बहन-भाइयों सहित परिजनों ने ‘‘शरीरदानी सम्पूर्ण इन्सां अमर रहे’’ के नारे लगाते हुए उनके आवास से मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। Body Donation

    देहदान कर अमर हुए संपूर्ण सिंह, मेडिकल रिसर्च के लिए हुआ देहदान | Body Donation

    85 मैम्बर सतीश इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी ‘अमर सेवा’ मुहिम के तहत ब्लॉक सहजीपुरा के गांव फतेहगढ़ गोदारा वास निवासी सम्पूर्ण सिंह इन्सां पुत्र महमा सिंह का मंगलवार को निधन हो गया था। जिस पर उनके पुत्र कौर सिंह व अमर सिंह ने अपने पिता की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए डेरा सच्चा सौदा हेल्पलाइन पर देहदान के लिए संपर्क किया जिस पर हेल्पलाइन के माध्यम से संपूर्ण सिंह इन्सां का देहदान बीडीएम कालेज आफ आर्युवेद साईंस एंड हास्पीटल छुछक वास झज्जर हरियाणा को किया गया।

    इससे पूर्व सचखंड वासी के आवास से ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का इलाही नारा व अरदास का शब्द बोलकर सम्पूर्ण इन्सां के शव फूलों गुब्बारों से सजी एंबुलेंस में रखा गया। इसके पश्चात उपस्थित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार बहन-भाइयों ने ‘‘शरीरदानी सम्पूर्ण इन्सां अमर रहे’’ के नारे लगाते हुए उनके आवास से मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।इस अवसर पर देहदानी के बेटे कौर सिंह , अंग्रेज सिहं बेटियां गुरमेलकौर. जसमेलकौर पौत्र गुरप्रीत सिंह. गुरप्यार सिंह पौत्री हरपरीत कौर गूरवीर कौर पडपौतर अभिजोत. जगवीर सिंह सहित 85 मैंबर सतीश इन्सां, रूघाराम इन्सां, हरि सिंह, सोहन सिंह सहित सेवा समिति सेवादार गुरजीत सिंह, 15 मैम्बर जगदीप सिंह देहदानी के रिश्तेदार साध संगत व ग्रामीण उपस्थित रहे। Body Donation

    Delhi Air Pollution: दिल्ली के उपराज्यपाल और सीएम केजरीवाल के बीच छिड़ा वाकयुद्ध!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here