हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Monday, January 26, 2026
More

    Weather Today: मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट, कई राज्यों को दी ये चेतावनी

    Weather Today

    नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 दिसंबर के लिए कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक और ओडिशा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। Weather Today

    इसके अलावा, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और उत्तराखंड में भी घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट लागू किया गया है। IMD ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह के समय विशेष सावधानी बरतें, वाहन धीमी गति से चलाएँ, लो-बीम हेडलाइट और फॉग लाइट का उपयोग करें।

    IMD के अनुसार, 86°E देशांतर और 23°N अक्षांश के उत्तर में सक्रिय पश्चिमी हवाओं के कारण वायुमंडलीय परिस्थितियों में बदलाव दिखाई दे रहा है। विभाग ने अपनी नवीनतम विज्ञप्ति में कहा है कि 13 दिसंबर 2025 तक मध्य, पूर्वी तथा उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की प्रबल संभावना है। विभाग ने उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में भी घने कोहरे की आशंका जताई है। साथ ही IMD ने संकेत दिया है कि 13 दिसंबर 2025 से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। Weather Today

    10 दिसंबर को जारी बुलेटिन में IMD ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक ओडिशा में 11 से 13 दिसंबर के बीच शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 11 और 12 दिसंबर को कई स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।

    IMD के अनुसार इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट | Weather Today

    कर्नाटक (येलो अलर्ट): बेलगावी, बागलकोट, बीदर, विजयपुरा, कालाबुर्गी, रायचूर, यादगीर और धारवाड़।

    तेलंगाना (ऑरेंज अलर्ट): आदिलाबाद, कोमुरम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी।

    येलो अलर्ट: भद्राद्री कोठागुडेम, हनुमाकोंडा, हैदराबाद, जगतियाल, जनगांव, जयशंकर भूपालपल्ली, करीमनगर, खम्मम, महबूबाबाद, मेडचल–मलकाजगिरी और मुलुगु।

    महाराष्ट्र (येलो अलर्ट) : धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, नासिक घाट क्षेत्र, अहिल्यानगर, पुणे, पुणे घाट क्षेत्र, शोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर और गोंदिया।

    मध्य प्रदेश (येलो अलर्ट) : भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर।

    ओडिशा (येलो अलर्ट) : झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, अंगुल और ढेंकनाल।