हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिनदहाड़े बदम...

    दिनदहाड़े बदमाशों ने दो हत्याओं को दिया अंजाम

    Meerut News
    थाना हस्तिनापुर के कस्बा उधमसिंह चौक के पास दोपहर अज्ञात बदमाशों ने दो लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

    मेरठ (सच कहूँ न्यूज)। थाना हस्तिनापुर के कस्बा उधमसिंह चौक के पास रविवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने दो लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान कराई गई। Meerut News

    घटना थाने से करीब एक किलोमीटर मीटर की दूरी की है। रविवार करीब 4:30 बजे पाली निवासी अरविंद उर्फ कालू अपने गांव से सुरेंद्र पुत्र सुरेश की ई-रिक्शा में बैठकर हस्तिनापुर आ रहा था। जब हस्तिनापुर मार्ग पर सैफपुर कर्मचंदपुर तिराहे पर पहुंचा तो बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने दोनों पर अंधाधुंध गोली बरसा दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। Meerut News

    गोली चलने की आवाज से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागने लगे। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं हत्या की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। कस्बे में दिनदहाड़े एक साथ हुई डबल मर्डर की घटना की सूचना थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों को दी गई। लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

    पुलिस कार्रवाई को लेकर परिजनों ने लगाया जाम | Meerut News

    हत्या के बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर जाम लगाया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने थाना प्रभारी के मौके पर ना पहुंचने को लेकर हंगामा करते रहे। काफी देर तक मृतकों के शव सड़क पर ही पड़े रहे। परिजनों द्वारा सड़क पर लगाए गए जाम को देखते हुए मवाना, बहसूमा सहित अन्य कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी रोहित सजवाण ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं दी। एसएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस हत्यारों की धर-पकड़ में जुट गई है। Meerut News

    यह भी पढ़ें:– रामगढ़ में हुआ पौधरोपण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here