हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नवनियुक्त अध्...

    नवनियुक्त अध्यक्ष व संरक्षक का बुके भेंट करके किया स्वागत

    Kairana News
    Kairana News: नवनियुक्त अध्यक्ष व संरक्षक का बुके भेंट करके किया स्वागत

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) व पश्चिमी उत्तर-प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पत्रकार संगठन कैराना के नवनियुक्त अध्यक्ष व संरक्षक का बुके भेंट करके आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों से कैराना क्षेत्र की पत्रकारिता को जनसरोकार से जोड़कर चलने की अपेक्षा की है। Kairana News

    विगत सोमवार शाम भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के स्थानीय पदाधिकारी संगठन के नगराध्यक्ष इनाम चौधरी उर्फ कालू के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य पानीपत-शामली मार्ग पर चौधरी सिताब सिंह मार्किट में स्थित पत्रकार संगठन कैराना के कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने हाल ही में सर्वसम्मति से चुने गए पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी व संरक्षक महराब चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों का बुके भेंट करके गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। इस दौरान भाकियू के जिला सचिव गुरदीप चौधरी, ब्लॉक कैराना उपाध्यक्ष फैजान अहमद, नगर उपाध्यक्ष डॉ. जावेद, मोहम्मद इरफान, मुख्तयार खान, जहीर अहमद आदि मौजूद रहे। Kairana News

    वहीं, दूसरी ओर पश्चिमी उत्तर-प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी संगठन के कैराना नगराध्यक्ष प्रदीप गोयल के नेतृत्व में पत्रकार संगठन कैराना के दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारी सुधीर चौधरी व महराब चौधरी से भेंट की। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को पुष्प-गुच्छ भेंट करके आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष फैजान अहमद, कोषाध्यक्ष संजय राजवंशी, नगर उपाध्यक्ष विक्की कंसल व डॉ जावेद आदि मौजूद रहे। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने पत्रकार संगठन कैराना के नवनियुक्त पदाधिकारियों से कैराना क्षेत्र में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को बल प्रदान करने की अपेक्षा की है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– क्षितिज 25 में हास्य, संवाद और आत्मीयता का संगम, राजपाल यादव के साथ टॉक शो में छात्रों ने लिया प्रेरक अनुभव