हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश खबरें जरा हटक...

    खबरें जरा हटके: दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, जिसकी कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

    नई दिल्ली (एजेंसी)। आज हम आपको आज एक ऐसे जीव के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। बहुत से लोगों को जानवर पालने का शौक होता है जिसके लिए वह काफी पैसे खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा कीड़ा है जिसको पालने के लिए लोग लाखों रुपये देकर खरीदते हैं। अब आपको इस बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच हैं। इस धरती पर एक ऐसा दुर्लभ कीड़ा पाया जाता है जिसको पालने के लिए लोग लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। इस दुर्लभ कीड़े की कीमत इतनी है कि आप एक आलीशान घर खरीद लेंगे। जहां लोग कीड़े से नफरत करते हैं, तो वहीं इसको खरीदने के लिए लोगों में होड़ मची रहती है। इस कीड़े को खरीदने के लिए लोगों में होड़ मचने की एक खास वजह है। आइए जानते हैं इस खास कीड़े के बारे में और इसको क्यों लोग खरीदना चाहते हैं?

    दुनिया में यह बेशकीमती कीड़ा स्टैग बीटल के नाम से जाना जाता है

    इस कीड़े को लोग इसलिए खरीदना चाहते हैं, क्योंकि ये किसी भी इंसान को रातों रात करोड़पति बना सकता है। दुनिया में यह बेशकीमती कीड़ा स्टैग बीटल के नाम से जाना जाता है। इस दुर्लभ कीड़े का आकार दो से तीन इंच तक होता है। माना जाता है कि धरती पर मौजूद सबसे छोटे, अजीब और दुर्लभ प्रजातियों में से स्टैग बीटल एक है।

    इस कीड़े से कई दवाइयां बनती हैं

    इस कीड़े को आप इसके काले सिर से निकले सींगों से पहचान सकते हैं। 2 से 4.8 इंच के बीच इस कीड़े का औसत आकार होता है। कुछ सालों पहले एक जापानी ब्रीडर ने अपने स्टैग बीटल को करीब 65 लाख रुपये में बेचा था। इस कीड़े को लोग एक करोड़ रुपये तक खर्च कर खरीदने को तैयार रहते हैं। लोग इसके कीड़े को शौक से पालते हैं। दावे के मुताबिक, इस कीड़े से कई दवाइयां बनती हैं। यह कीड़ा गर्म जगहों पर रहता है। सर्दियों में कई स्टैग बीटल की मौत हो जाती है। सर्द जगहों पर खाद और कूड़े के ढेर के नीचे गरम जगहों पर यह जिंदा रह सकता है। स्टैग बीटल करीब सात साल तक जिंदा रह सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here