हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    कोरोना के कारण इस साल सीमित रहेगी हज यात्रियों की संख्या

    Hajj Pilgrims

    रियाद। सऊदी अरब ने कहा है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर इस साल सीमित संख्या में लोगों को हज यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। सऊदी प्रेस एजेंसी ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। एजेंसी ने हज एवं उमरा मंत्रालय के हवाले से बताया कि यह फैसला ज्यादातर देशों में इस संक्रमण की बढ़ती संख्या और भीड़ इकट्टा होने से इसके फैलने के खतरे को देखते हुए लिया गया है। सऊदी अरब में अब तक कोविड-19 के 161,005 मामले दर्ज किये गये हैं तथा 2045 लोगों की मौत हुई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।