अपने ही डिपो में महिला कंडक्टर असुरक्षित, अधिकारी पर लगाए ब्लैकमेलिंग और बेवजह तंग करने के आरोप

Kaithal
Kaithal: अपने ही डिपो में महिला कंडक्टर असुरक्षित, अधिकारी पर लगाए ब्लैकमेलिंग और बेवजह तंग करने के आरोप

बस स्टैंड पर अव्यवस्था मिलने पर परिवहन मंत्री ने अधिकारी को किया था निलंबित

  • मेरे खिलाफ लगे आरोप बेबुनियाद: सुनील कुमार

कैथल (सच कहूं न्यूज)। Kaithal Crime News: रोडवेज डिपो कैथल में कार्यरत एक महिला परिचालक की शिकायत पर स्टेशन सुपरवाइजर सुनील कुमार के विरुद्ध सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया कि सुनील कुमार अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2024 में कैथल डिपो में तैनात था और इस समय वह चंडीगढ़ डिपो में तैनात है। आरोपी कर्मचारियों को एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता था। Kaithal

महिला कंडक्टर ने शिकायत में बताया कि वह हरियाणा रोडवेज कैथल में कंडक्टर के पद पर साल 2018 से तैनात है। सुनील कुमार डिपो कैथल में स्टेशन सुपरवाइजर के पद पर था। वह कई व्यक्तियों को एससी एसटी एक्ट के केस में फंसवा चुका है। साल 2024 में उसे बदनीयती से तंग करना शुरू किया। वह उसका हाजिरी रजिस्ट्रर भी अपने पास रखता था। उसका मन करता रजिस्ट्रर में हाजिरी लगा देता और जब मन करता गैरहाजिरी लगा देता। आरोपी हाजिरी लगाने के लिए ब्लैकमेल करना चाहता था। इस बारे में अधिकारियों को शिकायत की थी तो सुनील ने माफी भी मांग ली थी। इसके बाद भी सुनील ने 13 मार्च को अपनी मेल से कैथल जीएम की मेल पर उसके बारे में गलत लिखकर भेज दिया। इससे यहां तैनात कर्मचारी भी उसे शक की नजरों से देखते हैं और उसका कार्यालय आना ही मुश्किल हो गया है

उस पर आरोप लगे थे कि 40 से 50 दिन वह ठीक से ड्यूटी पर नहीं आई थी। अगर ऐसा था तो किसी उच्च अधिकारी ने इस मामले को लेकर संज्ञान क्यों नहीं लिया।जब वह अपने घर से ड्यूटी के लिए हरियाणा रोडवेज डिपो कैथल में आती है, तो सभी डिपो के कर्मचारी उसे अलग नजर से देखते हैं। आरोपी ने एक मेल के माध्यम से उसे बेइज्जत करने का प्रयास किया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

निलंबित किया जा चुका है अधिकारी | Kaithal

महिला ने यह भी बताया कि कैथल में बस स्टैंड पर अव्यवस्था मिलने पर परिवहन मंत्री ने भी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया था। महिला ने इस मामले को लेकर परिवहन मंत्री, मुख्य सचिव हरियाणा, डीजीपी पुलिस, एसपी कैथल, कैथल रोडवेज महाप्रबंधक, महिला आयोग पंचकूला और डीजी ट्रांसपोर्ट को की थी।

मेरे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे: सुनील कुमार

इस मामले को लेकर अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि महिला कर्मचारी ने उन पर जो आरोप लगाए हैं, वे सभी झूठे हैं। महिला कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर नहीं आती थी, जिस कारण उन्हें समय पर आने के लिए कहा जाता था।

यह भी पढ़ें:– कैथल की पायल छाबड़ा ने पहली महिला पैरा कमांडो बन रचा इतिहास