हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हारट्रोन सेंट...

    हारट्रोन सेंटर के मालिक पर बरसाई गोलियां, मौत

    The owner of Hartron Center rained bullets sachkahoon

    पानीपत (सन्नी कथूरिया)। पानीपत में परमहंस कुटिया के नजदीक हारट्रोन सैंटर के मालिक की दिनदहाड़े युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। विनोद भराड़ा को दो गोलियां मारी गई। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

    जानकारी के अनुसार विनोद भराड़ा सुखदेव नगर बस स्टैंड के नजदीक हारट्रोन कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं। विनोद भराड़ा की पत्नी घर पर खाना बना रही थी, इसी बीच हमलावर घर में घुसा और विनोद भराड़ा पर गोली चला दी। भराड़ा को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अक्टूबर में विनोद बराड़ा घर के बाहर बैठे थे। तभी एक बोलेरो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी दोनों टांग टूट गई थी, जिस वजह से वे घर पर ही थे। एक्सीडेंट के मामले को लेकर विनोद ने ड्राइवर के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसी को लेकर ड्राइवर भराड़ा से रंजिश रखने लगा था और अब जमानत पर चल रहा था। अब उसी ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भागने लगा तो पड़ोसी ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले को लेकर पानीपत के एसपी मौके पर पहुंचे और वारदात को लेकर जानकारी ली।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here