हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शादी में खाना...

    शादी में खाना बनाकर लौट रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

    Accident

    रातभर खेतों में पड़ा रहा मृतक

    सच कहूँ/राजू, ओढां। गांव दौलतपुर खेड़ा के निकट घटित एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी मुताबिक मंडी कालांवाली निवासी करीब 29 वर्षीय नानकू सिंह विवाह-शादियों में खाना बनाने का कार्य करता था। वह गांव बडागुढ़ा में एक शादी समारोह में खाना बनाकर देर रात्रि अपने घर वापस लौट रहा था।

    इसी दौरान गांव दौलतपुर खेड़ा के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। रात का समय होने के चलते इस दुर्घटना (Road Accident) को किसी को पता नहीं चला। सुबह जब राहगिरों ने खेत में बाइक के पास व्यक्ति को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि नानकू ने सुबह गांव भंगू में शादी कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए जाना था। सुबह जब भंगू निवासी शादी वाले घर के लोगों ने नानकू सिंह के फोन पर कॉल की तो फोन बंद आया।

    वहीं नानकू के साथियों ने जब उसका घर पर पता किया तो परिजनों ने बताया कि वह रात्रि से घर पर आया ही नहीं। जिसके बाद उन्होंने इधर-उधर तलाश शुरू की तो बडागुढ़ा पुलिस ने दुर्घटना (Road Accident) की जानकारी दी। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि इस संंबंध में पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है। मृतक नानकू सिंह अपने पीछे 2 बच्चे छोड़ गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here