हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कैथल कैथल में जिसन...

    कैथल में जिसने लगाए थे ट्रंप के होर्डिंग, उसी ने जलाए अब ट्रंप के पोस्टर

    Kaithal
    Kaithal कैथल में जिसने लगाए थे ट्रंप के होर्डिंग, उसी ने जलाए अब ट्रंप के पोस्टर

    कैथल (सच कहूं न्यूज) कुछ महीने पहले कैथल में अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप के नाम से लगे होर्डिंग और पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। ये पोस्टर भाजपा नेता गुरप्रीत सैनी द्वारा ट्रंप को जीत की बधाई देने के लिए लगाए गए थे। उस समय उन्हें “पोस्टर बॉय” के नाम से जाना गया था। वहीं भाजपा नेता गुरप्रीत सैनी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अब, जब कैथल के 11 युवा अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे हैं, तो उन्होंने नाराजगी में ट्रंप के पोस्टर जलाकर उनके खिलाफ नारेबाजी की।

    गुरप्रीत सैनी ने कहा कि, अमेरिका में ट्रंप की जीत पर मैंने पोस्टर लगाए थे, लेकिन अब जब हरियाणा के 33 और कैथल के 11 युवा डिपोर्ट कर दिए गए, तो मुझे बेहद अफसोस हुआ। युवाओं ने 40-50 लाख रुपए खर्च कर अमेरिका जाने का सपना देखा था, लेकिन उन्हें आतंकवादियों की तरह हाथ-पैरों में हथकड़ियां लगाकर वापस भेजा गया। यहां तक कि जब उन्हें भारत लाया गया, तब भी उनके हाथों में हथकड़ियां थीं। यह बहुत गलत है। उन्होंने तब कहा था कि ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती से भारत-अमेरिका के रिश्ते मजबूत होंगे और भारतीयों को फायदा होगा। लेकिन अब जब बड़ी संख्या में भारतीय युवाओं को अमेरिका से वापस भेज दिया गया है, तो यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

    गुरप्रीत सैनी ने डोनाल्ड ट्रंप के पोस्टर जलाए और उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन में उनके समर्थक भी शामिल हुए। सैनी ने कहा कि उन्होंने ट्रंप की जीत पर इसलिए जश्न मनाया था, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि भारतीय प्रवासियों को मदद मिलेगी, लेकिन अब वह खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here