हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बारिश की संभा...

    बारिश की संभावना लगातार बढ़ा रही है किसानों की परेशानी

    Farmer

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। किसानों की लागतार परेशानी बढ़ती जा रही है। किसान गेंहू व सरसो की फसल ले कर मंडी में आ रहे है, लेकिन उठान ना होने के (Farmer) कारण किसान परेशान है। उन्हे अपनी फसल ले कर वापिस जाना पड़ रहा है। किसान परेशान है हालांकि अधिकारी आरोपो को नकार रहे है।

    यह भी पढ़ें:– अब केजीबीवी और आरोही स्कूलों के हॉस्टल में छात्राओं को मिलेगा प्रोटीन से भरपूर भोजन

    किसान इन दिनों परेशान है। परेशानी की वजह है कि मंडी में उठान नही हो पा रहा है। किसानों का कहना है कि मंडी में फसल ले कर आते है, लेकिन उठान नही होने के कारण वापिस फसल ले कर जाना पड़ रहा है। ऐसे में बारिश आने के बाद फसल खराब होगी। (Farmer) वही मंडी में इंतजार करने का भी कोई फायदा नही है यहां पर किसानो के लिए कोई कोई व्यवस्था नही है।

    किसान देवेंद्र, महाबीर, नरेंद्र व संदीप ने बताया कि वे अपने गांव से फसल ले कर आये थे, लेकिन यहां उठान नही हो रहा है। किसान परेशान है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि इस मामले में कार्रवाई करे। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार के आदेश धरातल पर नही लागू हो रहे है। मंडी में ओर भी कोई व्यवस्था नही है। वही अनाज मंडी मंडी सुपर वाइजर योगेश शर्मा का कहना है कि ये कुछ लोग सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसा बोल रहे है। मंडी में उठान सही तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी बार बार मुआयना कर रहे है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here