कैराना। असामाजिक तत्वों ने सांकेतिक बोर्ड पर लगे गांव पंजीठ के नाम के रेडियम स्टीकर को उखाड़ दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने मामले की शिकायत एसडीएम कैराना से की है। न्यू क्लीन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव कासिम भड़ाना ने एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज को शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि उनकी संस्था ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) की अनुमति के पश्चात नेशनल हाइवे से गांव पंजीठ की ओर जाने वाले दो अलग-अलग रास्तों पर सांकेतिक बोर्ड स्थापित किये थे, जिन पर रेडियम स्टीकर से गांव के नाम का उल्लेख किया गया था, ताकि बाहर से आने वाले अनजान लोगो को गांव के रास्ते के बारे में आसानी से जानकारी हो सके। परन्तु, कुछ असामाजिक तत्वों को गांव की पहचान के लिए लगाए गए सांकेतिक बोर्ड रास नही आ रहे है। उन्होंने सांकेतिक बोर्ड पर लगे रेडियम स्टीकर को उखाड़ दिया। पिछले दो महीनों में तीसरी बार सांकेतिक बोर्ड से रेडियम स्टीकर को उखाड़ा गया है। इसमें गांव के ही कुछ लोगो की साजिश प्रतीत हो रही है, जिन्हें गांव का विकास अच्छा नही लग रहा है। शिकायती-पत्र में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है।
ताजा खबर
HPV Vaccination: पीएम मोदी ने किया ‘एचपीवी टीकाकरण’ अभियान का शुभारम्भ, 21 हजार 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
प्रदेश को दी 16 हजार 686 ...
Sub-Inspector Arrested: सब-इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर स...
HPV Vaccine: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडवा से किया प्रदेशभर में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ
बेटियों के स्वास्थ्य और आ...
बजट सत्र की व्यस्तता के बीच विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनी जन समस्याएं
होली से पहले कल्याण फार्म...
Road Accident News: फतेहाबाद में फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी
एक खिलाड़ी का पैर टूटा, पा...
श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर जाना ही जीवन का लक्ष्य: यशपाल पंवार
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्व...
मेलजोल केवल सामाजिक विकल्प नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी: अतहर शम्सी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
ठगी के लिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के तीन साथी काबू
कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 4...
एसआईआर नोटिस निस्तारण हेतु मदरसा इशा-अतुल-इस्लाम में लगा कैंप
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
थाना समाधान दिवस में तहसीलदार व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















