हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home अन्य खबरें आदमपुर के परि...

    आदमपुर के परिणाम प्रदेश की सियासत की दिशा और दशा बदलेंगे : हुड्डा

    Bhupinder Singh Hooda sachkahoon

    आदमपुर (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है आदमपुर का उपचुनाव मात्र एक सीट भरने के लिए नहीं बल्कि इस चुनाव के परिणाम प्रदेश की सियासत की दिशा और दशा बदलने का काम करेंगे। हुड्डा आज काली रावण गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की एक सोच है की किसान, मजदूर ,गरीब , व्यापारी ,कर्मचारी हर वर्ग को साथ लेकर चले और उनके विकास के लिए काम करें। प्रदेश में कांग्रेस शासन के चलते इन सब लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की जिससे प्रति व्यक्ति आय बढ़ी वही प्रदेश विकास की डगर पर आगे आया और समूचे देश के लिए एक उदाहरण बना। इस दौरान विधान सभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा व चन्द्र शेखर भी उनके साथ थे।

    आदमपुर आज पिछड़ा हुआ नजर आ रहा है

    उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई व उनके परिवार ने आदी सदी तक आदमपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को बरगला कर शासन किया मगर क्षेत्र के विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाए जिससे आदमपुर आज पिछड़ा हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश के पक्ष में मतदान करें ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी शासन के चलते प्रदेश भर में हजारों स्कूल खोले गए जरूरतमंदों को 100-100 गज के प्लाट दिए गए। किसानों को सस्ती दरों पर कृषि उपकरण,खाद व बीज उपलब्ध करवाए गए जबकि मोनिका भाजपा सरकार ने प्लाटों का आवंटन बंद कर दिया है कृषि उपकरण खाद बीज डीजल का महंगा कर दिया है जिससे किसान की आमदनी बढ़ने की बजाय किसान कर्ज की गर्त में जा चुका है। और किसान जब अपने हक की बात करते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती है उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है जिससे विकास की उम्मीद करना तो बेमानी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here