हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान प्रतिनिधि निर...

    प्रतिनिधि निर्वाचित हुए तो झूमी छात्र शक्ति

    छात्र संघ चुनाव: मनीष मिगलानी, कविता निहालिया, विकास, अमित गोदारा और रितिक गुप्ता अध्यक्ष बने

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। श्रीगंगानगर में पांच प्रमुख कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम आज दोपहर घोषित कर दिए गए। एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज में मनीष मिगलानी, डीएवी कॉलेज में अमित गोदारा, चौधरी बल्लूराम राजकीय गर्ल्स कॉलेज में कविता निहालिया, डॉ बी आर अंबेडकर कॉलेज में विकास तथा एसडी विधि स्नातकोत्तर कॉलेज में रितिका गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। इन कॉलेजों में अध्यक्ष के साथ अन्य विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव के नतीजे भी घोषित हो गए हैं। विजयी उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ शहर में रंग गुलाल उड़ाते और ढोल की ताल पर भगड़े करते हुए जुलूस निकाले। शहर में हर्षोल्लास के नजारे देखने को मिले।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एसजीएन पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव में मनीष मिगलानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कैशप्रीतसिंह चहल को 40 से अधिक मतों से पराजित किया। मनीष मिगलानी को 228 मत प्राप्त हुए। चहल को 185 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। इसी कॉलेज में सज्जन खान उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन को 249 वोट मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी यूनुस अली को 85 वोटों के अंतर से हराया। महासचिव पद पर अनमोल भुल्लर 254 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंदी अणखवीरसिंह को 96 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। संयुक्त सचिव पद पर समर्थसिंह ने 223 वोट प्राप्त कर अपनी विरोधी ममता को 38 वोटों से हराया।

    डॉ बी आर अंबेडकर कॉलेज में 641 वोट लेकर आर्यन अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी विकास को 141 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर निशा ने 644 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंदी नीलेश पर 175 वोटों के अंतर की जीत दर्ज की। कुणाल महासचिव निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी विशाल को 58 मतों से हराया। कुणाल को 613 वोट मिले। इस कॉलेज में संयुक्त सचिव हिमांशु चुने गए हैं।उनको 474 वोट हासिल हुए। अपने प्रतिद्वंदी पर उन्होंने 13 वोटों के अंतर की जीत हासिल की।

    चौधरी बलराम गोदारा राजकीय गर्ल्स महाविद्यालय में कविता निहालिया ने अपने प्रतिद्वंदी स्नेहा सूंडा को 21 मतों से हराया। कविता को 515 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर जसमन निर्वाचित हुई हैं। उन को 516 वोट मिले। अपनी प्रतिद्वंदी प्रियंका पर उन्होंने 49 वोटों की जीत दर्ज की। यशोदा महासचिव चुनी गई है।उन को 523 वोट मिले। उनके विरुद्ध चुनाव लड़ रही डोली रासरानिया को 73 मतों के अंतर की हार का सामना करना पड़ा। संयुक्त सचिव राधिका निर्विरोध चुनी गई हैं।

    डीएवी कॉलेज में अमित गोदारा को अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ते हुए 194 वोट हासिल हुए। प्रतिद्वंदी उम्मीदवार ने उनको कड़ी टक्कर दी। अमित की जीत सिर्फ 4 वोटों के अंतर से हुई है। उपाध्यक्ष के लिए गौरव ने 197 मत लेकर प्रतिद्वंदी को 10 मतों से पराजित किया। महासचिव के लिए नितिन ने 208 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंदी संदीप को 33 मतों से हराया। संयुक्त सचिव पद के लिए धीरज ने 197 वोट हासिल किए। उनके खिलाफ मैदान में उतरे जगतपाल ने कड़ी टक्कर दी। जगतपाल सिर्फ 11 मतों के अंतर से हार गए।

    एसडी बिहाणी लॉ कॉलेज में रितिक गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने आदित्य पुरोहित को 122 मतों से हराया। रितिका को 152 वोट हासिल हुए। केशव नैन महासचिव चुने गए। उनको 120 वोट मिले। यशवंत सिंह को उन्होंने 55 मतों से हराया। उपाध्यक्ष कपिल मोहनका और संयुक्त सचिव प्रवीण निर्विरोध चुने गए हैं।
    एसडी पीजी कॉलेज छात्रसंघ का चुनाव का मसला अभी भी गहरा हुआ है। इस विवाद का समाधान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिरुद्ध राजपाल द्वारा जोधपुर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका के निर्णय पर निर्भर है। याचिका पर 14 सितंबर को सुनवाई मुकर्रर है।

    चुनाव के तहत कल शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ था।महाविद्यालयों में आज सुबह 10 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतों की गिनती आरंभ हुई।मतों की गिनती आगे बढ़ने के साथ ही महाविद्यालयों के बाहर खड़े उम्मीदवारों के समर्थकों की धड़कनें भी बढ़ती गईं। दोपहर लगभग 12 बजे के बाद एक-एक कर नतीजे आने लगे। जैसे-जैसे परिणाम घोषित हुए, विजयी होने वाले समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ने लगीं। नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने समर्थकों के हुजूम के साथ शहर में वाहनों पर सवार होकर विजयी जुलूस निकाले। जुलूस में जमकर रंग गुलाल उड़ाया गया। पटाखे छोड़े गए और ढोल की ताल पर भंगड़े डाले गए।चुनाव परिणाम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस को आज काफी बड़े पैमाने पर व्यवस्था की। महाविद्यालय के आसपास काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। महाविद्यालयों परिसरों में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं हुई। छात्र संघ के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि शहर के अनेक विद्यालयों छात्र संघ के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here