हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मकान में आग ल...

    मकान में आग लगने से झुलसी महिला ने तोड़ा दम

    Gurugram News
    Gurugram News: आग लगने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

    सच कहूँ/रवि गुरमा, धूरी/संगरूर। जनता नगर मौहल्ले में एक घर को अचानक आग (Fire) लगने के कारण घर में मौजूद महिला की आग में झुलसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धूरी के जनता नगर क्षेत्र में बने एक मकान में अचानक आग लग गई। जब इस संबंधी मोहल्ला निवासियों को घर से धुआं निकलता दिखाई दिया तो तुरंत फायर बिग्रेड के अधिकारियों को सूचित किया गया। आग लगने के कारण घर में रहती महिला सविता रानी बुरी तरह झुलस गई।

    बुरी तरह झुलसी सविता रानी को स्थानीय निवासियों के सहयोग से तुरंत सिविल अस्पताल धूरी में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे संगरूर रैफर किया और संगरूर से आगे उसे राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला में रैफर कर दिया गया। पटियाला से उक्त महिला चण्डीगढ़ रैफर कर दिया गया। परंतु रास्ते में ही सविता रानी ने दम तोड़ दिया। वहीं मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने आग (Fire) बुझाने में तो सफलता हासिल की, परंतु आग के धुआं के कारण दो फायर बिग्रेड कर्मचारी बेहोश हो गए।

    जिनको ईलाज के लिए धूरी और संगरूर के सिविल स्पताल में लेजाया गया। वहीं दूसरी तरफ फायर अधिकारी अमरिन्दर सिंह भी अपनी टीम के कर्मचारियों के साथ हुए हादसे की खबर लेने के लिए तुरंत सिविल अस्पताल संगरूर और धूरी में पहुंचे। जहाँ उन्होंने बताया कि फायरमैन रुपेश कुमार और हरभजन सिंह की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल आग लगने के कारणों का कुछ भी पता नहीं चल सका है।

    एम्बुलैंस नहीं पहुंचने पर लोगों ने जताया रोष

    मौके पर एम्बुलैंस न पहुँचने पर लोगों ने रोष जाहर किया। आग लगने की घटना से तुरंत बाद आग से झुलसी महिला को जब अस्पताल के लिए सरकारी एम्बुलैंस को फोन किया गया तो मौके पर एम्बुलैंस नहीं पहुँची। महिला को एक निजी साधन के द्वारा धूरी के सिविल अस्पताल में लेजाया गया। उसके बाद संगरूर रैफर करने उपरांत फिर एम्बुलैंस को सूचित किया गया परंतु फिर भी सरकारी एम्बुलैंस नहीं पहुँची और महिला को निजी एम्बुलैंस के द्वारा संगरूर पहुंचाया गया। जिसके चलते लोगों ने रोष जाहिर किया कि यदि सीएम के अपने हलके में ऐसा हाल है तो दूसरी जगह तो भगवान ही रक्षक है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here