हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ भीषण गर्मी ने...

    भीषण गर्मी ने किया बेहाल, लोगों का जीना हुआ मुहाल

    Summer Tips

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भीषण गर्मी व तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लू चलने से दोपहर के समय तो लोग घरों में दुबके रहने पर मजबूर हो रहे हैं। भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गई है। सुबह व शाम के समय ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी ज्यादा होने के कारण उल्टी, दस्त की बीमारियां भी बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने के बाद ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिक, ठंडी लस्सी, गन्ना का जूस, आइसक्रीम व अन्य पेय का सेवन कर रहे हैं। इस प्रचंड गर्मी में लोग नींबू का शरबत, शिकंजी, इत्यादि ठंडी चीजें पीकर शरीर को ठंडक प्रदान कर रहे हैं।

    सूर्य निकलते ही बढ़ती है गर्मी

    गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। पिछले तीन दिनों से सुबह नौ बजते ही सूर्य देव के तीखे तेवर दिखाई देना शुरू हो जाते हैं। दोपहर होते-होते गर्म हवाएं चल रही। इस कारण लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे है। दोपहिया वाहन चालकों को सफर करने में परेशानी हो रही है, गर्मी से बचने के लिए लोग कपड़ों से लिपटे हुए नजर आते हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा।

    आने वाले समय में संभावित तापमान

      दिनांक     अधिकतम तापमान       न्यूनतम तापमान

    • 14 मई     47.0 डिग्री     28.0 डिग्री
    • 15 मई     47.0 डिग्री     28.0 डिग्री
    • 16 मई     45.0 डिग्री     30.0 डिग्री
    • 17 मई     43.0 डिग्री     28.0 डिग्री
    • 18 मई     42.0 डिग्री     29.0 डिग्री

    पिछले दो तीन दिनों से गर्मी बढ़ रही है। इससे स्वयं को बचाएं। गर्मी से बचाव तथा इसके प्राथमिक इलाज के लिए सावधानियां रखना अति आवश्यक है। गर्मी के दिनों में धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़ों का प्रयोग करें। बिना भोजन किए बाहर न निकलें। भोजन करके एवं पानी पीकर ही बाहर निकले। इसी के साथ रंगीन चश्मा व छतरी का प्रयोग करें। गर्मी में हमेशा पानी अधिक मात्रा में पीए। जहां तक संभव हो, ज्यादा समय तक धूप में खड़े न रहे।
    – डा. अवतार सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दड़बा कलां।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here