हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी परिवार को सीम...

    परिवार को सीमित रखने के लिए बास्केट ऑफ़ च्वाइस एक विकल्प : सीएमओ

    Bulandshahr News
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

    जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | Bulandshahr News

    • जनसंख्या स्थिरता अभियान का दूसरा चरण शुरू, 31 जुलाई तक चलेगा

    बुलन्दशहर (सच कहूँ न्यूज)। विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) पर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में समुदाय को छोटे परिवार के बड़े फायदे के बारे में सन्देश दिया गया।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह, परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम ‘आजादी के अमृत उत्सव में हम लें यह संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियां का विकल्प है। जनपद में  जनसंख्या स्थिरता अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। Bulandshahr News

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने कहा-परिवार नियोजन को अपनाते हुए लोग छोटा परिवार सुखी परिवार बनाएं। परिवार की खुशहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और तरक्की तभी संभव है, जब परिवार सीमित होगा। विकास के उपलब्ध संसाधनों का समुचित वितरण और बढ़ती जनसंख्या दर के बीच संतुलन कायम करने के उद्देश्य से आज सबसे अधिक जरूरत जनसँख्या स्थिरीकरण की है। परिवार को सीमित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास बास्केट ऑफ़ च्वाइस का विकल्प मौजूद है, जिसमें स्थायी और अस्थायी साधनों को शामिल किया गया है।

    Bulandshahr News

    इन अस्थायी साधनों में से अपनी पसंद का साधन चुनकर शादी के दो साल बाद बच्चे के जन्म की योजना बना सकते हैं। दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर भी रख सकते हैं। दो बच्चों के जन्म में पर्याप्त अंतर रखना मां और बच्चे दोनों की बेहतर सेहत के लिए बहुत जरूरी है। जब परिवार पूरा हो जाए तो स्थायी साधन के रूप में नसबंदी का विकल्प चुन सकते हैं।

    अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह ने बताया – समुदाय में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता लाने के लिए फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं के माध्यम से दो चरणों में परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके पहले चरण में 27 जून से 10 जुलाई तक दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा मनाया गया, जिसके तहत लक्षित दम्पति को चिन्हित कर परिवार नियोजन साधनों को अपनाने के प्रति प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा – परिवार नियोजन के बारे में किशोर-किशोरियों को भी जागरूक करने की जरूरत है ताकि भविष्य में वह सही समय पर सही कदम उठाने के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकें। कार्यक्रम के दौरान डा. गौरव सक्सेना, वीरेंद्र वर्मा, अश्वनी वर्मा, आलोक कुमार, आईबी श्रीवास्तव, विशाल कुमार मौजूद रहे। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– Benifits Of Blackberry: सही तरीके से जामुन खाएं, 7 रोगों को दूर भगाएं

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here