हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी नगर की सेवादार बहनों ने ऐसे बिखेरी वृद्धों के चेहरों पर मुस्कान

    Sirsa News
    वृद्ध आश्रम पहुंची शाह सतनाम जी नगर की सेवादार बहनें।

    Care Campaign: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। वृद्ध आश्रम में जीवन बिता रहे बुजुर्गों के चेहरों पर उस समय मुस्कान खिल उठी, जब शाह सतनाम जी नगर की सच्ची प्रेमी समिति की सेवादार बहनें केयर मुहिम के तहत उनसे मिलने पहुंचीं। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा शुरू की गई इस मुहिम का उद्देश्य महीने में एक दिन परिवार सहित बुजुर्गों से मिलकर उनका हाल-चाल जानना और उनकी जरूरतों को पूरा करना है। Sirsa News

    मुहिम के तहत ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी हैं, जिनसे जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों की रोशनी पहुंचाई जा रही है। बीते दिवस शहर के चत्तरगढ़ पट्टी स्थित वृद्ध आश्रम में पहुंची साध-संगत ने बुजुर्गों को खाद्य सामग्री भेंट की। सेवादारों ने बिस्कुट, रस, फ्रूट केक, ब्रेड, डबल रोटी व मिठाइयां वितरित कीं और उनके साथ समय बिताकर अपनापन जताया।

    बुजुर्गों ने भी सेवादारों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस तरह की मुलाकातें उनके जीवन में नई उम्मीद जगाती हैं। कई बुजुर्ग भावुक हो उठे और खुशी के आंसू छलक पड़े। सेवा कार्य में आशा इन्सां, राज इन्सां, महक, प्रभा इन्सां, रविताश, सुमन इन्सां, सोनिया, मीनू सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे। सेवादारों ने बताया कि उन्हें सेवा और मानवता की प्रेरणा पूज्य गुरु जी से मिली है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के बीच समय बिताकर उन्हें आत्मिक शांति और सुकून का अनुभव हुआ। Sirsa News