हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बेड पर सोई बच...

    बेड पर सोई बच्ची के ऊपर बैठा था करैत सांप

    krait snake

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। गांव गाडौली खुर्द की रमेश कॉलोनी में रहने वाला एक परिवार बुधवार रात बाल-बाल बच गया। दंपत्ति 10 साल की बेटी और बेटे के साथ एक ही बेड पर सोए थे। रात में बेड पर करैत सांप चढ़ा और बच्ची के शरीर पर से होता हुआ आगे बढ़ने लगा। बच्ची की नींद खुल गई तो सांप को देख चिल्ला उठी। चीख सुन सभी जाग गए और सांप को देख बेड से उतर गए।

    सांप के शरीर से हटने पर बच्ची भी नीचे उतर गई। परिवार से रात करीब ढाई बजे मिली सूचना के बाद वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए और सांप को काबू कर लिया। बाद में उसे अरावली पहाड़ी क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया। अनिल को लग रहा था कि परिवार के सदस्यों को सांप ने काटा जरूर होगा। दरअसल, करैत सांप के काटने का अहसास उतना ही होता है, जितना मच्छर काटने का। धीरे-धीरे जहर पूरे शरीर में फैलता है। उन्होंने अंदाज लगाया कि सांप चारों के शरीर से गुजरा होगा।

    • इस चिंता से परेशान अनिल ने सांप को काबू करने के बाद जयकिशन के साथ ही चारों की जांच की।
    • फिर कहा कि सांप उनके ऊपर से गुजरा था, लेकिन काटा नहीं।
    • अनिल ने बताया कि 10 साल की बच्ची ने काफी हिम्मत दिखाते हुए सांप को दूर झटकने का प्रयास भी किया था।
    • टीवी कार्यक्रमों से उसे सांपों के बारे में जानकारी हासिल है।
    • भगवान का शुक्र है कि सांप ने किसी को नहीं काटा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।