हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कृषि गुरु काशी यून...

    गुरु काशी यूनिवर्सिटी के किसान मेले में प्रथम रही समग सीड्स की स्टाल

    Samag Seeds

    कंपनी के जैविक उत्पादों को किसानों ने खूब किया पसंद

    बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। गुरुकाशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो में छह अप्रैल को किसान मेले का आयोजन किया गया। किसान मेले में समग सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के बेहतरीन बायो फर्टिलाइजर्स और सब्जियों और अन्य फसलों के बीजों को किसानों ने खूब पसंद किया। इसके साथ ही समग सीड्स प्रा.लि. की स्टाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एंटमलोजिस्ट डॉ. दीप की अगुवाई में आयोजित किसान मेले का किसानों और बीएससी एग्रीकल्चर और एमएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने भरपूर लाभ उठाया। इसके साथ ही जैविक और आधुनिक खेती के बारे में विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां दी गर्इं। वहीं समग सीड्स की ओर से बायो फर्टिलाइजर्स के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया।

    इस दौरान विभिन्न नामी-गिरामी कंपनियों के कृषि उत्पादों की स्टालें लगाई गई थी। 70 स्टालों में से समग सीड्स प्रा.लि. की स्टाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरुकाशी युनिवर्सिटी के चांसलर के साथ डीन डॉ. भरत ने समग सीड्स प्रा. लि. के पदाधिकारियों को प्रथम पुरस्कार की ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समग सीड्स की स्टाल पर सेल्ज आॅफिसर समग सीड्स गुरेन्द्र इन्सां, रामफल इन्सां, सुखराज इन्सां, सुपरवाइजर में सतपाल इन्सां, प्रदीप इन्सां व दीपक इन्सां ने अपनी सेवाएं दी।

    खूब पसंद किए गए समग सीड्स के उत्पाद

    किसान मेले में समग सीड्स प्रा.लि. की स्टाल पर बायो प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए गए, जिनमें नीमा मैजिक, संजीवनी सुपर, महाशक्ति, कशिश, रूझान, संजीवनी बूस्टर, रहमत, रहमत बुस्टर, संदेश, के-रीच के साथ-साथ नए उत्पादों में नीमाटोड के लिए इस्तेमाल होने वाले तरल रूप में नीमा मैजिक व धान में झंडा रोग के लिए प्रयुक्त होने वाले थीम नामक प्रोडक्ट, लाल ज्वार, सफेद ज्वार, सोनाचरी, सुपर सोनाचरी, ज्वार एस-17, ज्वार एस-17 जम्बो, मक्का, अफ्रीकन टाल, मक्का 1006, धान की किस्मों पीबी 1121, पीबी 1509, पीबी 6 (1401), पीबी 1718 और सब्जियों के बीज शामिल थे। इस दौरान किसानों और छात्रों ने इन उत्पादों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here