हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मारपीट कर छीन...

    मारपीट कर छीन ले गए केलों से भरी रेहड़ी

    Sirsa News
    Sirsa News: घर में घंटी बजाने को लेकर मचा बवाल, ईंट, पत्थर व लोहे के कापे चले

    रेहड़ी लगाने वाले शख्स ने पुलिस को की शिकायत | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन में बस स्टैंड रोड (bus stand road) पर रेहड़ी लगाने वाले शख्स, उसके पुत्र व एक अन्य के साथ मारपीट कर केलों से भरी रेहड़ी, गल्ले में रखी नकदी सहित छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रेहड़ी लगाने वाले शख्स की ओर से मुकदमा दर्ज करवाने के लिए मंगलवार को जंक्शन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया। जानकारी के अनुसार हरबंस लाल पुत्र बंताराम धानक निवासी वार्ड 10, गांधीनगर ने बताया कि वह जंक्शन में बस स्टैंड रोड पर भदरा पान भण्डार के पास फलों की रेहड़ी लगाता है। Hanumangarh News

    सोमवार को वह, उसका पुत्र नरेश एवं रेहड़ी पर कार्य करने वाला मोनू निवासी हनुमानगढ़ टाउन अपनी रेहड़ी के पास खड़े थे। उसी दौरान एक व्यक्ति आया जिसने उससे केले खरीदे। पैसे मांगे तो गालियां निकाली और फोन कर 10-15 अन्य व्यक्तियों को मौके पर बुला लिया। इन सभी ने मिलकर उससे, उसके पुत्र नरेश एवं मोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट कर करीब 50 किलोग्राम केलों से भरी रेहड़ी छीनकर ले गए। Hanumangarh News

    रेहड़ी के गल्ले में 8500 रुपए की नकदी थी। जाते-जाते धमकी देकर गए कि दोबारा यहां दिखाई दिए तो जान से मार देंगे। यह लोग उसकी रेहड़ी को शहीद भगतसिंह चौक के पास से हनुमानगढ़ टाउन की तरफ ले गए। हरबंस लाल के अनुसार उक्त व्यक्ति भविष्य में भी उसके साथ किसी प्रकार की अनहोनी कर सकते हैं। उन्होंने इनके खिलाफ मारपीट, लूटपाट, छीनाझपटी करने के आरोप लगाए। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– मधुबनी-जयनगर तक सीधी ट्रेन चलाए जाने की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here