कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मोहल्ला बिसातयान निवासी व्यक्ति ने कस्बे के एक कबाड़ी पर चोरी का सामान खरीदने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती-पत्र भेजा है। कबाड़ी पर कैराना-इस्सापुर खुरगान मार्ग पर सामान डालकर बाधित करने का भी आरोप है। कस्बे के मोहल्ला बिसातयान निवासी भूरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती-पत्र भेजा है। बताया कि मोहल्ला खैलकलां निकट चांद मस्जिद निवासी एक व्यक्ति ने कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। उक्त व्यक्ति कबाड़ी का काम करता है।
आरोप है आरोपी चोरी का सामान खरीदने व बेचने का कार्य करता है। स्थानीय पुलिस आरोपी से कई बार चोरी का सामान बरामद कर चुकी है, लेकिन आरोपी लगातार गैर-कानूनी कार्य करता चला आ रहा है। पत्र में आरोप है कि आरोपी खरीदे गए सामान को सड़क पर डाल देता है, जिससे कैराना-इस्सापुर खुरगान मार्ग पर आवागमन बाधित होता है। लोगो को वहां से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पत्र में आरोपी कबाड़ी से कब्रिस्तान की भूमि को भी कब्जामुक्त कराने की मांग की गई है। Kairana News
यह भी पढ़ें:– Milk News: दूध में मिलावट पर सख्ती, अब उत्पादकों-विक्रेताओं को लेना होगा लाइसेंस















