हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी प्रशिक्षु अपन...

    प्रशिक्षु अपने ज्ञान और कौशल  के साथ के  देश की सुरक्षा में सहयोग करेंगे: आलोक रंजन

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: प्रशिक्षु अपने ज्ञान और कौशल  के साथ के  देश की सुरक्षा में सहयोग करेंगे: आलोक रंजन

    श्रीलंका के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए गाजियाबाद में डिजिटल फॉरेनसिक और काउंटर इंटेलिजेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

    • ये प्रशिक्षण प्रतिभागियों को अपने देश में सुरक्षा और शांति बनाए रखने में सक्षम बनाएगा: रंजन
    • प्रशिक्षु  डिजिटल फॉरेनसिक, साइबर अपराध रोकथाम, और खुफिया तंत्र की तकनीकी बारीकियों से हुए रूबरू
    • पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आतंकवाद रोकथाम और साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई), कमला नेहरू नगर, गाजियाबाद में श्रीलंका के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय डिजिटल फॉरेनसिक और काउंटर इंटेलिजेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम  का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम का समापन महानिदेशक बीपीआरडी  आलोक रंजन, आईपीएस  ने किया।यह जानकारी सीडीएटीआई प्रवक्ता बीरपाल सिंह बालियान  ने दी।

    उन्होंने बताया कि  यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 फरवरी से शुरू हुआ और गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय तथा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बलों को डिजिटल फॉरेनसिक, साइबर अपराध रोकथाम, और खुफिया तंत्र की तकनीकी बारीकियों से परिचित कराना था। सीडीटीआई गाजियाबाद के निदेशक  डॉ. सचिन गुप्ता, उपप्रधानाचार्य, उप पुलिस अधीक्षक और संस्थान के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    प्रशिक्षण की प्रमुख विषयवस्तु | Ghaziabad News

    प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को  फॉरेनसिक साक्ष्यों के विश्लेषण , खुफिया विरोधी तकनीकी तंत्र, आतंकवाद रोकथाम और उसकी रणनीतियों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने केस स्टडी और व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से यह सीखा कि आतंकवाद के खतरों का सामना कैसे किया जाए और समुदायों को सुरक्षित कैसे रखा जाए।
    अनुभव और ज्ञान का आदान-प्रदान इस कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जो प्रतिभागियों को अपने देश में सुरक्षा और शांति बनाए रखने में सक्षम बनाएगा।

    मुख्य अतिथि का संदेश और विशेष आयोजन

    मुख्य अतिथि  आलोक रंजन, आईपीएस ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और प्रतिभागियों को अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि  अपने ज्ञान और कौशल  के साथ  देश की सुरक्षा में सहयोग करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने संस्थान परिसर में  बच्चों के पार्क का उद्घाटन और  वृक्षारोपण भी किया।

    राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण पहल

    केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विदेशी अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें डिजिटल फॉरेनसिक और खुफिया तकनीकों में दक्ष बनाकर अपने देश में प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन में मदद करेगा। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– ऊंचागांव में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, सनातन संस्कृति की रक्षा पर जोर