हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अंबाला में बे...

    अंबाला में बेकाबू कार पेड़ से टकरा चंद मिनटों में जलकर राख, राहगीरों ने लिया एक्शन

    Ambala News

    अंबाला। (सच कहूँ न्यूज) जिले के मुलाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में मारुति-800 बेकाबू होकर गाड़ी पेड़ से जा टकराई, जिससे देखते ही देखते कार (Ambala News) में आग लग गई और चंद मिनटों में जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार चालक को बाहर निकाल लिया। कार चालक को गंभीर चोटें आई है, जिसे नाजुक हालत में मुलाना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काबू पाया।

    यह भी पढ़ें:– नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक युवक को किया काबू

    जानकारी के मुताबिक, मारुति-800 नंबर ऌफ-05े-6097 गांव खेड़ा में अचानक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि तुरंत ही उसमें आग लग गई। (Ambala News) सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी जब तक आग पर काबू पाते तब तक कार जल चुकी थी। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। मुलाना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here