हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश Weather Updat...

    Weather Update: आंधी बारिश से बदलेगा मौसम, जानें कब देगा मॉनसून दस्तक

    Weather Update
    आंधी बारिश से बदलेगा मौसम, जानें कब देगा मॉनसून दस्तक

    संदीप सिंहमार।
    हिसार।
    वर्तमान में चाहे जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश को छोड़कर (Weather Update) संपूर्ण उत्तर भारत, मध्य भारत व दक्षिण भारत गर्मी से परेशान हो, लेकिन इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश सामान्य होगी। monsoon के पहुंचने में थोड़ी देरी जरूर हो सकती है। भारत मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार इस बार दक्षिण पश्चिम-मानसून जून के प्रथम सप्ताह में केरल में प्रवेश करेगा। इसके बाद कर्नाटक से होते हुए पूर्व व पश्चिम की तरफ मानसून मूव करेगा। वर्तमान में चल रहे साइक्लोन का भी मानसून पर असर पड़ सकता है।

    अब फोन चोरी करने वालों की आएगी शामत, नई तकनीक हुई लॉंच

    भारत देश में 70 फीसदी कृषि मानसून पर आधारित होती है | Weather Update

    इस वक्त वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखाई दे रहा है। IMD के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार यदि मानसून समय पर प्रवेश कर जाता है व बारिश सामान्य रहती है तो देश की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार दिखाई देगा। भारत देश में 70 फीसदी कृषि मानसून पर आधारित होती है। यदि मानसून अच्छी होगी तो फसल भी अच्छी होगी। फसल अच्छी होने से किसान खुशहाल होंगे। देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।

    धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश | Weather Update

    मंगलवार को हरियाणा में दिन में तेज आंधी व बाद में हल्की बूंदाबांदी का असर दिखाई दिया। लेकिन इससे पहले सूरज ने भी अपने तीखे तेवर दिखाए। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार  को करीब 7 घंटे तक सूरज चमकता रहा। इस दौरान हिसार का अधिकतम तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। हिसार में दिन का अधिकतम तापमान 42. 2 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान भी बढ़कर 25.2 डिग्री पर पहुंच गया। इसी वजह से जिनका सुकून व रात का चैन नही मिल पा रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ.मदन लाल खीचड़ के अनुसार 18 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here