हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    Hanumangarh: एक साल से बंद पड़ा नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य

    Hanumangarh News
    एक साल से बंद पड़ा नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य

    ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर, नई विद्युत लाइन बिछाने का कार्य भी बंद

    हनुमानगढ़। स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य पुन: शुरू करवाने, नया बोरवेल लगवाने व प्रस्तावित विद्युत कार्य प्रारम्भ करवाने की मांग के संबंध में टिब्बी तहसील के गांव बशीर के ग्रामीणों ने सोमवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार गांव बशीर में पीने के पानी की समस्या काफी समय से चल रही है। इससे पहले, पूर्व में बने हुए बोरवेल से पानी की सप्लाई हो रही थी। लेकिन वह काफी समय से खराब पड़ा है। अब गांव में पीने के पानी की सप्लाई बहुत पुराने बोरवेल से शुरू कर दी गई। Hanumangarh News

    इसका पानी बहुत ज्यादा खारा है जो पीने योग्य नहीं। वाटर वर्क्स में बना हुआ फिल्टर भी काफी समय से बंद पड़ा है। वाटर वर्क्स में शुरू हुई नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी करीब एक साल से बंद पड़ा है। वाटर वर्क्स में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जगह-जगह पर कचरा व गंदगी पड़ी हुई है। पुरानी पाइप लाइन में जगह-जगह पर लीकेज हैं। इन लीकेज से गलियों में पानी जमा हो जाता है। लीकेज के कारण घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में नया बोरवेल लगवाया जाए। पाइप लाइन का कार्य पुन: शुरू करवाया जाए ताकि गांव में पीने का शुद्ध व साफ जल मिल सके।

    इसके अलावा ग्रामीणों ने एडीएम को एक अन्य ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गांव बशीर में वार्ड 9, 10 व 11 में विद्युत वोल्टेज बहुत कम रहती है। इस समस्या के चलते विद्युत विभाग की ओर से वार्ड 9 में नया ट्रांसफार्मर लगवाना स्वीकृत किया हुआ है। नई विद्युत लाइन वार्ड 3 और 8 से होकर वार्ड 9 में आनी प्रस्तावित है लेकिन जब भी ठेकेदार कार्य प्रारम्भ करता है तो वार्ड 3 और 8 के निवासी इस कार्य का रूकवा देते हैं।

    ग्रामीणों ने मांग की कि विभाग की ओर से प्रस्तावित नई विद्युत लाइन बिछाने का कार्य जल्द शुरू करवाया जाए ताकि कम वोल्टेज की समस्या दूर हो। अन्यथा ग्रामीण जीएसएस का घेराव करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर प्रमोद कुमार, राजेन्द्र, राकेश, विनोद, रामसिंह, दलीप पारीक, गुरजन्ट सिंह, सुनील, रमेश, गुरमेल, बनवारी लाल सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे। Hanumangarh News

    मांग के बावजूद नहीं बनी स्थानांतरण नीति, शिक्षकों में आक्रोश