हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश निशान साहिब क...

    निशान साहिब की बेअदबी करने वाले युवक की भीड़ ने की पीट-पीटकर हत्या

    कपूरथला (एजेंसी)। पंजाब के कपूरथला में रविवार को निजामपुर मोड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की बेअदबी के आरोप में पकड़े गए युवक की भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में पीट-पीटकर हत्या कर दी। राज्य में बेअदबी के मामले में यह लगातार दूसरा दिन है, जब बेअदबी के आरोपी की हत्या की गई है। निशान साहिब के बेअदबी के आरोपी युवक को रविवार सुबह ही ग्रामीणों ने पकड़ा और उसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया।

    पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन उग्र भीड़ से पुलिस भी भिड़ गयी जिसके बाद पुलिस ने हवा में गोलियां चलायी। इस दौरान पुलिस और उग्र भीड में जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन भीड़ ने एक ना सुनी और आरोपी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह लगातार दूसरा दिन है, जब बेअदबी के आरोपी की हत्या की गई है। इससे पहले शनिवार शाम को अमृतसर में बेअदबी के आरोपी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

    पुलिस की मौजूदगी में वारदात

    मौके पर जुटी भीड़ से लाउडस्पीकर पर अपील की गई कि सब अपने हथियार लेकर अंदर आ जाएं। इसके बाद भारी भीड़ खिड़की तोड़कर उस कमरे के अंदर घुस गई, जहां आरोपी युवक को रखा गया था। इसके बाद भीड़ ने युवक को मार डाला। घटना के समय कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एचपीएस खख भारी पुलिस फोर्स के साथ गेट के बाहर ही खड़े थे।

    इस घटना से उपजी स्थित पर अब पंजाब पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में इस तरह की वारदात हो गई। लोगों का कहना था कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं क्योंकि मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कहकर हर बार ऐसे आरोपी सजा से बच जाते हैं। भीड़ का मानना था कि वह अपने हिसाब से ऐसे आरोपियों को सजा देंगे। इसके बावजूद पुलिस मौके पर हालात न संभाल सकी और अंत में भीड़ ने उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here