हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home राज्य पंजाब युवक पर हमला ...

    युवक पर हमला कर छीनी मोटरसाइकिल

    घर से निकलते ही पीछे लग गए थे बदमाश | (Ludhiana News)

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। लुधियाना (Ludhiana News) में दिन-प्रतिदिन लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। आए दिन कोई न कोई इसी तरह घटना की होती रहती है। इसी तरह शहर में रविवार को युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी बाइक छीन ली। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है। वह अपने किसी रिश्तेदार को लेकर के लिए रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– Bathinda Jail या मोबाइलों की दुकान

    सुनील ने बताया कि उसके रिश्तेदार को लुधियाना आना था। सुबह वह फोन आने के बाद उसे बाइक पर लेने के लिए चला गया। घर से निकलते ही कुछ दूरी पर बाइक सवारों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बहादुरके रोड पर श्री राम क्लीनिक के पास उसका रास्ता रोक लिया और तेजधार हथियारों से वार किए। उन्होंने उसे बाइक छोड़कर भागने को कहा। बदमाशों के डर से वह वहां से चला गया। Ludhiana News

    सुनील ने बताया कि सड़क पूरी सुनसान थी। उसकी मदद करने वाला कोई नहीं था। बाद में उसने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। बाइक छीनने की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुनील ने बताया कि उसका बाइक स्प्लेंडर है। थाना जोधेवाल की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। Punjab News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here